फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP has reserved 10 percent only for the upper caste deserve fifty one percent

इक्यावन फीसदी के हकदार सवर्णों को भाजपा ने दस फीसदी आरक्षण पर रोक दिया: सौरभ भारद्वाज

Wed, 09 Jan 2019 11:23 PM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 09 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP has reserved 10 percent only for the upper caste deserve fifty one percent
सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक केवल 49.50 फीसदी का आरक्षण अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए हुआ करता था। इससे बाकी की 51 फीसदी सीटों पर सामान्य वर्ग के बच्चे प्रतियोगिता किया करते थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें दस फीसदी आरक्षण का लॉलीपॉप देकर इसी में सीमित कर दिया। आप नेता ने इसे भाजपा की आरक्षण खत्म करने की साजिश भी बताया। 

विज्ञापन


आप नेता भारद्वाज ने कहा कि सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देने का मामला केवल एक छलावा है। भारतीय जनता पार्टी 51% सीटों पर प्रतियोगिता कर रहे सवर्णों को 10% आरक्षण में उलझाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस आरक्षण खत्म करना चाहती है। कई बार इस तरह की बातें आरएसएस के लोग करते रहे हैं। सरकार का यह फैसला भी उसी दिशा में पहला कदम है। इसका मकसद सवर्णों को 10% आरक्षण देना नहीं, बल्कि आरक्षण समाप्त करना है।
विज्ञापन


आरक्षण विरोधी अभियान को भाजपा का समर्थन

पूर्वी दिल्ली से आप की लोकसभा प्रभारी आतिशी मार्लेना ने कहा कि पूरे देश में जहां कहीं भी आरक्षण के विरोध में आवाज उठी थी, भाजपा और आरएसएस उसका समर्थन करती आई थी। ऐसे में यह समझना बहुत महत्त्वपूर्ण है कि भाजपा ने अचानक सवर्णों के लिए आरक्षण देने का कानून लेकर क्यों आ गई। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि कल भाजपा जातिगत आरक्षण को खत्म कर सिर्फ आर्थिक आधार पर आरक्षण देने लगे, ऐसे में समाज के हासिये पर रह रहे लोगों को भारी नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि हमें कई सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह भाजपा और आरएसएस का साझा षड्यंत्र है। भाजपा-आरएसएस जातिगत आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की इस कोशिश का विरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed