भाजपा ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप, दिया ये निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने सांसदों को राज्यसभा में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सदन में सरकार का समर्थन के लिए सांसदों को मौजूद रहने को कहा।
BJP has issued three-line whip to its Rajya Sabha MPs directing them to be present in the House tomorrow and support the Government's stand.
— ANI (@ANI) September 21, 2020विज्ञापन
दरअसल, जो भी लंबित बिल और अध्यादेश हैं, उसे सरकार राज्यसभा से पास करना चाहती है। इसलिए सांसदों से कहा गया है कि वे मंगलवार को सदन में मौजूद रहें और सरकार के कदम का समर्थन करें। यह इसलिए कि राज्यसभा में कई और बिल पास होने हैं। इसके लिए सांसदों का रहना जरूरी है। बता दें कि रविवार को कृषि से जुड़े दो बिल के पास होने के बाद विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया।
रविवार को मानसून सत्र के दौरान संसद के ऊपरी सदन में खासी नोकझोंक देखने को मिली। कृषि विधेयकों पर बहस के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने उपसभापति के सामने रूल बुक फाड़ दी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सांसद वेल में पहुंच गए। वहीं, आज इस पर कार्रवाई करते हुए संजय सिंह सहित विपक्ष के आठ सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने रविवार को विपक्ष के हंगामे पर कहा, राज्यसभा के लिए बुरा दिन था जब कुछ सदस्य सदन के वेल में आए। कुछ सांसदों ने पेपर को फेंका। माइक तोड़ दिया। रूल बुक को फेंका गया। उपसभापति को धमकी दी गई। उन्हें उनका कर्तव्य निभाने से रोका गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैं सांसदों को सुझाव देता हूं, कृपया कुछ आत्मनिरीक्षण करें।