फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP has called legislative party meeting on 30th October at Vidhan Bhavan

महाराष्ट्र में सीएम पद पर खींचतान के बीच भाजपा ने 30 अक्टूबर को बुलाई विधायकों की बैठक 

Sat, 26 Oct 2019 04:54 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेक्स, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेक्स, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित मंडल Updated Sat, 26 Oct 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
BJP has called legislative party meeting on 30th October at Vidhan Bhavan
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Twitter
महाराष्ट्र में सीएम पद पर खींचतान के बीच भाजपा ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए 30 अक्टूबर को विधायकों की बैठक बुलाई। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए 30 अक्टूबर अपने नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि विधान भवन में दोपहर बाद एक बजे यह बैठक होगी। इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समर्थन के लिए निर्दलीय के साथ-साथ छोटे दलों के 15 विधायकों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम पद को लेकर शिवसेना की मांग ने भाजपा को मुश्किल में डाल दिया है। शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने आज साफ कर दिया कि भाजपा 50-50 फॉर्मूले का वादा निभाते हुए ढाई साल के लिए सीएम का पद शिवसेना को दे। उन्होंने लिखित में ये आश्वासन मांगा है।  


हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटों पर जीत हासिल हुई है। 288 सदस्यीय विधानसभा में इस बार भाजपा की सीटे घटी हैं। पिछली बार भाजपा को 122 सीटें मिली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed