फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP handed over command to North Indian in BMC, Vinod Mishra of Azamgarh became leader of the party

भाजपा ने बीएमसी में सौंपी उत्तर भारतीय को कमान, आजमगढ़ के विनोद मिश्र बने दल के नेता

Fri, 28 Feb 2020 09:18 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 28 Feb 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
BJP handed over command to North Indian in BMC, Vinod Mishra of Azamgarh became leader of the party
vinod mishra - फोटो : Twitter

एशिया की सबसे वैभवशाली मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भाजपा ने उत्तर भारतीय को पार्टी की कमान सौंपी है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के विनोद मिश्र को बीएमसी में 83 सदस्यीय पार्षद दल का नेता चुना गया है। बीएमसी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब उत्तर प्रदेश के किसी पार्षद को भाजपा ने बीएमसी में पार्टी दल का नेता बनाया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के लालगंज तहसील स्थित ग्राम भटकारी के मूल निवासी विनोद मिश्र मुंबई प्रदेश भाजपा के मंत्री हैं। वह दि मालाड सहकारी बैंक लि. के चेयरमैन भी हैं। माना जा रहा है कि भाजपा ने साल 2022 के बीएमसी चुनाव को देखते हुए मिश्र को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मिश्र ने साल 2017 के बीएमसी चुनाव में मालाड के वार्ड क्रमांक 43 कुरार विलेज से चुनाव जीता था। 
विज्ञापन


वह पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस के बेहद करीबी हैं। मिश्र ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मुंबई भाजपा ने विनोद मिश्र को बीएमसी में पार्टी दल का नेता नियुक्त करने के साथ ही बरिष्ठ पार्षद प्रभाकर शिंदे को विपक्ष का नेता, उज्वला मोडक एवं रीता मकवाना को उपनेता चयनित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुंबई महानगरपालिका का वार्षिक बजट देश के करीब 10 राज्यों से भी अधिक है। इसलिए बीएमसी को न सिर्फ देश की बल्कि एशिया के सबसे अमीर नगर निगम के रूप में जाना जाता है।


मौजूदा समय में बीएमसी में शिवसेना की सत्ता है। कुल 227 पार्षदों में से 96 शिवसेना और 83 भाजपा के हैं। जाति प्रमाण पत्र के विवाद में फंसने से भाजपा के दो पार्षदों की सदस्यता रद्द हो चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस के 29, एनसीपी के 8, सपा के 6, एमआईएम के 2 और मनसे के 1 सदस्य सहित छह निर्दलीय पार्षद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed