फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP give money to industrialists, we will give to the poor: Rahul Gandhi

भाजपा ने उद्योगपतियों को दिया पैसा, हम गरीबों को देंगे: राहुल

Sun, 10 Mar 2019 04:54 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी (कर्नाटक) Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 10 Mar 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
BJP give money to industrialists, we will give to the poor: Rahul Gandhi
राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे उद्योगपतियों के खातों में पैसा डाला। कांग्रेस की सरकार आने पर हर गरीब के खाते में पैसा डाला जाएगा। हम गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी देंगे।

विज्ञापन


कर्नाटक में परिवर्तन मंच की रैली में राहुल ने राफेल मुद्दे को लेकर कहा कि अनिल अंबानी पर 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। पीएम मोदी ने राफेल डील के तौर पर उन्हें 30 हजार करोड़ रुपये का तोहफा दे दिया। उन्होंने कहा था मुझे देश का पीएम नहीं चौकीदार बनाओ और उन्होंने वायुसेना के पैसे अंबानी की जेब में डाल दिए। कांग्रेस सरकार में आने के बाद एक और ऐतिहासिक नीति न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू करने जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एचएएल को यूपीए सरकार ने राफेल का अनुबंध दिया। एक हवाई जहाज 526 करोड़ रुपये में खरीदा जा रहा था। एचएएल 70 साल से हवाई जहाज बना रही है। मिराज, सुखोई, मिग, जगुआर सब हवाई जहाज बनाए। अनिल अंबानी ने जिंदगी में एक जहाज नहीं बनाया, लेकिन एचएएल से अनुबंध छीनकर उन्हें दे दिया गया। आज ‘अच्छे दिन आएंगे’ का नारा ‘चौकीदार चोर है’ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हिंदुस्तान बनने नहीं देंगे

राहुल ने कहा कि मौजूदा सरकार दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है। पहला अमीर उद्योगपतियों का, जबकि दूसरा बेरोजगारी और गरीबी का। कांग्रेस दो हिंदुस्तान नहीं बनने देगी। हिंदुस्तान एक ही रहेगा और अगर कोई कानून तोड़ेगा तो जेल जाएगा।

कांग्रेस की सरकार बनी तो बनेगा मत्स्य मंत्रालय

पणजी। कर्नाटक से पहले राहुल गांधी ने शनिवार को गोवा में परंपरागत मछुआरों के समूह से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो मत्स्य पालन के लिए अलग मंत्रालय बनाया जाएगा।
 

लगता है चोर ने लौटा दिए राफेल के दस्तावेज: चिदंबरम

नई दिल्ली। राफेल सौदे से जुड़े दस्तावेज पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल के नए दावे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘बुधवार को कहा गया कि दस्तावेज चोरी हो गए। शुक्रवार को कहा कि दस्तावेजों की फोटोकॉपी हुई है। मुझे लगता है कि बीच में बृहस्पतिवार को चोर ने दस्तावेज लौटा दिए थे। मैं सरकार की समझ को सलाम करता हूं।’ चिदंबरम ने दूसरे ट्वीट में नौकरियों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन बड़े मुद्दे होंगे- नौकरी, नौकरी और नौकरी।

आतंकवाद पर राजनीति नहीं करती कांग्रेस: तिवारी

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी आतंकवाद पर राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सवाल दोहराते हुए पूछा, भाजपा बताए कि पुलवामा में मारे गए सीआरपीएफ जवानों की मौत के जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को किसने रिहा किया? उन्होंने तंज कसा कि अगर यह न्यू इंडिया है तो 1971 का भारत क्या था?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed