फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP gears up for GST bill, Jaitley met congress leader

GST पारित कराने की मुहिम में जुटी सरकार, जेटली ने की गुलाम नबी से बात

Sat, 16 Jul 2016 07:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 07:32 AM IST
विज्ञापन
BJP gears up for GST bill, Jaitley met congress leader
जेटली ने जताई उम्मीद - फोटो : Getty

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में सरकार हर हाल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का बेड़ा पार लगाने की मुहिम में जुट गई है।

विज्ञापन


इस कड़ी में सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू के बाद शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली और नए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन


बताते हैं कि इस मुद्दे पर गतिरोध दूर करने के लिए सरकार के रणनीतिकार कांग्रेस की ओर से आए सुझाव पर मंथन करने में जुटे हैं। इसके अलावा सरकार के रणनीतिकारों के टीम के सदस्य अलग-अलग अन्य दलों से भी लगातार संपर्क साध रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लचीली हुई कांग्रेस

BJP gears up for GST bill, Jaitley met congress leader
जीएसटी ‌‌ब‌िल

सरकार के रणनीतिकारों का दावा है कि करीब-करीब सभी विपक्षी दलों की ओर से बिल को समर्थन के संकेत के बाद कांग्रेस का रुख भी थोड़ा लचीला हुआ है। गौरतलब है कि जदयू, सपा, बसपा, टीएमसी, बीजेडी जैसे कई दल बिल का समर्थन करने के लिए राजी हैं।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि पहले कांग्रेस की मुख्य मांग जीएसटी दरों को संविधान का हिस्सा बनाने की थी। इसके लिए सरकार के साथ-साथ कई विपक्षी दल भी राजी नहीं थे। अब विमर्श जीएसटी दरों सहित कुछ अन्य सुझावों पर हो रहा है।

ये सुझाव ऐसे नहीं है जिससे सरकार की परेशानी बढ़े। ऐसे में जीएसीटी पर सहमति का रास्ता तैयार होता दिख रहा है। वैसे भी सत्र शुरू होने से पहले संभवत: रविवार को खुद प्रधानमंत्री जीएसटी पर विपक्षी दलों का मन टटोलेंगे। इसके अलावा सरकार के रणनीतिकार अन्य दलों के लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed