फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP foundation day: PM Modi will address the workers Events will be organized in the party headquarters Today Foreign diplomats invited

42वां स्थापना दिवस: पीएम मोदी आज कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, 'भाजपा को जानो' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे विदेशी राजनयिक

Wed, 06 Apr 2022 06:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 06 Apr 2022 06:25 AM IST
सार

भाजपा स्थापना दिवस को समाजिक न्याय पखवाड़ा के रूप में भी मनाया जाएगा। भाजपा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘भाजपा को जानो’ में विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित किया है। इसका मकसद अन्य देशों के साथ अच्छे व्यवहार और बातचीत के साथ संबंधों को बेहतर बनाना है।

विज्ञापन
BJP foundation day: PM Modi will address the workers Events will be organized in the party headquarters Today Foreign diplomats invited
गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आज 42वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


भाजपा ने विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित किया है
भाजपा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘भाजपा को जानो’ में विदेशी राजनयिकों को आमंत्रित किया है। इसका मकसद अन्य देशों के साथ अच्छे व्यवहार और बातचीत के साथ संबंधों को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन

 
इस कार्यक्रम में फ्रांस से इमैनुअल लेनिन, यूरोपीय यूनियन से उगो अस्तुतो, पुर्तगाल से कार्लोस पेरिरा मार्क्वेज, स्विट्जरलैंड से राल्फ हैकनर, पोलैंड से एडम बुराकोवस्की, रोमानिया से डैनियल सेजोनोव टाने, बांग्लादेश से मोहम्मद इमरान, सिंगापुर से सिमोन वॉन्ग वी कुएन, स्लोवाकिया से रॉबर्ट मैक्सिआम, इटली से विंसेंजो डी लुका, हंगरी से अंद्रास लासजोलो किरार्ली, वियतनाम से फाम सान चाउ और नॉर्वे से हंस जैकोब कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। विदेशमंत्री एस जयशंकर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि पार्टी विदेशी राजनयिकों के साथ अच्छे संबंध रखना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
भाजपा निकालेगी शोभा यात्रा,  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे शामिल
भाजपा स्थापना दिवस को समाजिक न्याय पखवाड़ा के रूप में भी मनाया जाएगा। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने निर्णय लिया है कि पार्टी की स्थापना दिवस को धूम-धाम से मनाई जाए। विशेष तौर से सामाजिक न्याय पखवाड़ा की तैयारी की गई है। बुधवार को स्थापना दिवस के अवसर पर राजेंद्र नगर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उपस्थित रहेंगे। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा को सांझा करते हुए बताया कि स्थापना दिवस की शुरुआत बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर करेंगे। केंद्रीय कार्यालय में युवा मोर्चा रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा जिसके लिए दिल्ली के सभी बूथों पर बड़ी एलईडी लगाई गई है जहां कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।
 

Koo App

’एकात्म मानववाद’ व ’अंत्योदय’ जैसे श्रेष्ठ विचारों को मूल में रखकर राष्ट्रसेवा के 42 वर्ष पूर्ण करने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। निष्ठा एवं समर्पण से पार्टी को स्थापित करने और विस्तार देने में महती भूमिका निभाने वाले सभी महानुभावों को नमन। #SthapnaDiwas

View attached media content

- Smriti Irani (@smritiirani) 6 Apr 2022


गुप्ता ने बताया कि 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होने वाले सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 50 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें बड़े खिलाड़ी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, दिल्ली पुलिस के जवान सहित सेना से सेवानिवृत अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 11 से लेकर 13 अप्रैल तक यमुना सफाई का कार्यक्रम रखा गया है। प्रधानमंत्री वित्तीय समावेश योजनाओं के अंतर्गत जिन गरीब एवं रेहड़ी-पटरी वालों को लोन एवं आर्थिक सहायता दी गई है, उनका भी एकदिवसीय सम्मेलन किया जाएगा। इसके साथ ही 18 अप्रैल को आयोजित समारोह में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
 

Koo App

राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, सुशासन और विकास से अंत्योदय हमारा लक्ष्य’ ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास हमारा मूलमंत्र’ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी महापुरुषों को कोटि-कोटि नमन और करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। #sthapnadiwas

View attached media content

- Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 6 Apr 2022



आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के लिए अपनी जानों की आहूति देने वाले गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी या सेना में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए, ऐसे वीर योद्धाओं के घरवालों से मिलकर उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती के अवसर पर बूथ स्तर पर उनकी सभी प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाएगी एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा, उन्हें पुष्पांजली अर्पित की जाएगी। मोदी सरकार द्वारा बनाए गए पंचमहातीर्थ एवं अनुसूचित जाति जनजाति योजना की जानकारी भी हर एक झुग्गी-झोपड़ियों, जे जे कलस्टर कॉलोनियों में दी जाएगी। 

Koo App

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

View attached media content

- Ashwini Vaishnaw (@ashwinivaishnaw) 6 Apr 2022


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed