फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP filed complaint against Mani shankar aiyar in delhi police over his support to pakistan

मणिशंकर के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज, बीजेपी ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

Wed, 14 Feb 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
BJP filed complaint against Mani shankar aiyar in delhi police over his support to pakistan

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अजय अग्रवाल ने कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। बीजेपी नेता ने अय्यर व अन्य की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन


अय्यर ने भारत के साथ बातचीत के जरिए मुद्दे के समाधान की इच्छा जताने के लिए पाकिस्तान की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि आपसी विवादित मुद्दों के समाधान का एकमात्र रास्ता निर्बाध संवाद ही है।  
विज्ञापन


अय्यर कराची साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान चाहता है और वह अपनी इस नीति पर अडिग है, इसका उन्हें गर्व है लेकिन भारत सरकार इस नीति का पालन नहीं कर रही है, इसका उन्हें दुख है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं ने जोरदार तालियां बजाईं। साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर और आतंकवाद दो मुख्य मुद्दे हैं और इनका समाधान निकालने की जरूरत है। इसके लिए भारत और पाकिस्तान को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ सरकार द्वारा तैयार किए गए फ्रेमवर्क को स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed