फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Equally managed OBC General and Dalit candidates in UP creates balance lok sabha Election

BJP: यूपी में 21 ओबीसी, 18 सवर्ण, 12 दलित उम्मीदवार उतार साधा जातीय समीकरण, उप-जातियों का भी बनाया बैलेंस

Mon, 04 Mar 2024 06:15 AM IST
जलज मिश्रा हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2024 06:15 AM IST
सार

पहली सूची में पार्टी ने ओबीसी के 21, अगड़े वर्ग के 18 और दलित बिरादरी के 12 उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। पहली सूची के बाद अब सबकी निगाहें बुधवार को होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर टिकी हैं।

विज्ञापन
BJP Equally managed OBC General and Dalit candidates in UP creates balance lok sabha Election
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा हिंदुत्व-राष्ट्रवाद के साथ सामाजिक समीकरण साधने पर भी पूरा जोर दे रही। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश है, जहां शनिवार को जारी 51 उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने न सिर्फ सबसे अधिक ओबीसी को टिकट दिए, बल्कि ओबीसी में शामिल 10 जातियों को प्रतिनिधित्व दिया है।

विज्ञापन

पहली सूची में पार्टी ने ओबीसी के 21, अगड़े वर्ग के 18 और दलित बिरादरी के 12 उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। पहली सूची के बाद अब सबकी निगाहें बुधवार को होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद है कि पार्टी इस बैठक में अपने हिस्से की बाकी बची 24 सीटों में से ज्यादातर पर एक नाम पर सहमति बना लेगी। सबसे ज्यादा दिलचस्पी पीलीभीत, सुल्तानपुर, कैसरगंज बदायूं और रायबरेली सीट को लेकर है। देखना होगा कि इन सीटों पर पार्टी वरुण गांधी, मेनका गांधी, बृजभूषण शरण सिंह और संघमित्रा मौर्या पर फिर भरोसा जताती है या नहीं। रायबरेली में पार्टी अपना उम्मीदवार तय करने से पहले यह जानना चाहती है कि इस सीट पर गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में उतरता है या नहीं।

विज्ञापन

वर्ग ही नहीं, सभी जातियों पर ध्यान
पार्टी ने ओबीसी को दिए 21 टिकटों में इस वर्ग की दस जातियों को प्रतिनिधित्व दिया है। इनमें लोधी, कुर्मी बिरादरी के चार-चार, जाट बिरादरी के तीन, गुर्जर-निषाद, तेली बिरादरी से दो-दो और कश्यप, कुशवाहा, यादव, सैनी बिरादरी सेे एक-एक उम्मीदवार बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, 12 दलितों में पांच पासी, एक पाल, एक कोरी, एक धानुक और दो जाटव और दो खटीक प्रत्याशियों पर दांव लगाया गया है। जिन 18 अगड़ों को टिकट दिया गया है, उनमें ब्राह्मण बिरादरी से 10, राजपूत से सात और पारसी से एक उम्मीदवार है।

न उम्र का बंधन न तीसरी बार टिकट से इन्कार
जीत को पहली प्राथमिकता देने की रणनीति के तहत तमाम आशंकाओं को पीछे छोड़ते हुए पार्टी ने उम्र और लगातार तीन चुनाव लड़ने वालों को टिकट देने में कोई कोताही नहीं बरती है। टिकट पाने वालों में 75 साल से अधिक उम्र की हेमामालिनी के अलावा 70 से अधिक उम्र वाले कई नेता शामिल हैं। पहली सूची में ऐसे 28 सांसद हैं, जो लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed