फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP demands Governor's intervention to restore peace in Sandeshkhali Suvendu Adhikari submitted a memorandum

Bengal: राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने राजभवन पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, संदेशखाली में शांति बहाल की मांग

Sat, 10 Feb 2024 06:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Feb 2024 06:32 PM IST
सार

राज्यपाल की अनुपस्थिति में शुभेंदु अधिकारी ने राजभवन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा के विधायकों ने राजभवन के भीतर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा, 'संदेशखाली जल रहा है और ममता हंस रही है।'

विज्ञापन
BJP demands Governor's intervention to restore peace in Sandeshkhali Suvendu Adhikari submitted a memorandum
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के अन्य विधायकों ने आज राजभवन में एक ज्ञापन सौंपा है। वे राज्यपाल सीवी आनंद बोस से उत्तर 24 परगाना जिले के संदेशखाली में शांति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, शुभेंदु जब राजभवन पहुंचे, तब राज्यपाल वहां उपस्थित नहीं थे। बता दें कि सीवी आनंद बोस इन दिनों केरल में हैं। 
विज्ञापन


राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने राजभवन पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
राज्यपाल की अनुपस्थिति में शुभेंदु अधिकारी ने राजभवन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा के विधायकों ने राजभवन के भीतर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा, 'संदेशखाली जल रहा है और ममता हंस रही है।' शुभेंदु ने संदेशखाली में मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'संदेशखाली एक ऐसी जगह है जहां न्याय-कानून का कोई अस्तित्व ही नहीं है। यहां शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों का शासन स्थापित किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय महिलाओं ने किया प्रदर्शन
संदेशखाली में धारा 144 लागू किया गया है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। वहीं स्थानीय महिलाओं ने फरार तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहीं है। शनिवार को विरोध प्रदर्शन तेज होने के बाद स्थानीय महिलाएं झाड़ू और डंडा लेकर प्रदर्शन के लिए निकलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहजहां और उनके सहयोगियों ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और उनका यौन उत्पीड़न भी किया। वहीं शेख शाहजहां के समर्थक भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

एससीआरबी के डीजी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि रूट मार्च जारी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हालात की मांग पूरी होने तक जवान तैनात रहेंगे। कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


पिछले महीने राशन वितरण घोटाला मामले को लेकर टीएमसी नेता शाहजहां के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन अधिकारी घायल हो गए थे। हालांकि, इस घटना के बाद से ही शेख शाहजहां फरार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed