फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP demanded resignation of CM P Vijayan on moral grounds in Kerala gold smuggling

केरल सोना तस्करी: भाजपा ने सीएम विजयन से नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा

Fri, 16 Oct 2020 06:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 16 Oct 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
BJP demanded resignation of CM P Vijayan on moral grounds in Kerala gold smuggling
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन - फोटो : twitter.com/BJP4India

सोना तस्करी मामले में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा ने आरोप लगाया कि मामले में जो लोग आरोपी हैं वो सत्ता में मौजूद लोगों के खास हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और केरल भाजपा के नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि मुख्यमंत्री का नैतिक अधिकार खो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और केरल के लोग मांग कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री को पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन



मुरलीधरन ने कहा कि राज्य की वाम सरकार ने पहले केंद्र से मामले की जांच का आदेश देने की मांग की थी और अब वह यह दावा करते हुए सीबीआई के खिलाफ अदालत का रुख कर रहे हैं कि एजेंसी को जांच करने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि सोना तस्करी में संलिप्त लोगों के सत्ता में बैठे लोगों के साथ कैसे संबंध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला सोना तस्करी के अन्य मामलों से अलग है क्योंकि यह सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा हुआ है।

मुरलीधरन ने दावा किया कि मुख्यमंत्री विजयन इस मामले में अपना रुछ उस दिन से बदलते रहे हैं जब मामला दर्ज हुआ था आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने इस मामले से जुड़े सबूतों को नष्ट कए जाने की कोशिशों का भी जिक्र किया।

केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने कहा कि यह मामला पांच जुलाई को केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर तस्करी कर लाए जा रहे 30 किलोग्राम सोने की जब्ती से संबंधित था। यह सोना संयुक्त अरब अमीरात के एक राजनयिक बैग में पाया गया था। 


एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी), सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) इस मामले के विभिन्न एंगल की जांच कर रही हैं। एजेंसियों ने इस मामले में यूएई वाणिज्य दूतावास के दो पूर्व कर्मियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed