{"_id":"5b6829fc4f1c1b66428b63f0","slug":"bjp-demand-in-rajya-sabha-for-taking-steps-to-control-the-raised-population","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में भाजपा ने उठाई जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा में भाजपा ने उठाई जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Aug 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में सोमवार को भाजपा सदस्यों ने देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की मांग की। सदस्यों ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि जनसंख्या इसी तरह बढ़ती रही तो विकास की सभी योजनाएं फीकी पड़ जाएंगी।
विज्ञापन
भाजपा के ही विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि हर साल दो करोड़ की दर से बढ़ते हुए अब देश में जनसंख्या 135 करोड़ हो चुकी है। वर्तमान में भारत की आबादी दुनिया की कुल आबादी का 17.5 फीसदी है जबकि हमारे पास धरती का केवल 2.4 फीसदी हिस्सा है। हमारे संसाधन भी आबादी के लिहाज से सीमित हैं।
विज्ञापन
भाजपा के ही अशोक बाजपेयी ने शून्यकाल में यह मुददा उठाते हुए कहा कि भारत की जनसंख्या वर्ष 2022 में चीन से अधिक हो जाएगी। साल 2050 तक यह एक अरब 66 करोड़ होगी। उन्होंने कहा कि देश में आबादी को नियंत्रित करने के लिए कुछ कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन