फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP defends its leader Mahato, said he had nothing to do with Bajrang Dal and cow protection

बीफ के शक में हत्या, आरोपी नेता के बचाव में बोली भाजपा- बजरंग दल या गौरक्षा समिति से कोई नाता नहीं

Mon, 03 Jul 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 03 Jul 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
BJP defends its leader Mahato, said he had nothing to do with Bajrang Dal and cow protection

झारखंड के रामगढ़ में बीफ के शक में मीट व्यापारी अलीमुद्दीन अंसारी की हत्या में बीजेपी नेता की गिरफ्तारी के बाद पार्टी अपने नेता के बचाव में उतर गई है। पार्टी ने रविवार को नित्यानंद महतो के बचाव में कहा कि वह एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हैं, उनका बजरंग दल या फिर गौरक्षा समिति से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 जून को राज्य के रामगढ़ में बीफ के शक में एक मीट व्यापारी की भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया, मामले में बीजेपी नेता को उनके ऑफिस से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बीजेपी नेता को पुलिस ऑफिस से घसीट पर बाहर लाई थी। इस मामले में आरोपी बीजेपी नेता ने अपनी सफाई में कहा कि वे घटना स्थल पर प्रशासन के पहुंचने के बाद पहुंचे थे। इस घटना का एक वीडियों भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed