फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP criticizes Congress on linking nirav modi name to pm modi

नीरव मोदी का नाम पीएम से जोड़ने पर तिलमिलाई भाजपा, सरकार का किया बचाव

Thu, 15 Feb 2018 10:26 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
BJP criticizes Congress on linking nirav modi name to pm modi
नीरव मोदी
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से करीब 12 हजार करोड़ रुपये का गबन कर देश से फरार नीरव मोदी का नाम पीएम मोदी से जोड़ना भाजपा को नागवार गुजरा है। भाजपा ने कहा है कि नीरव के साथ पीएम मोदी का कोई नाता नहीं है। कांग्रेस पार्टी के जरिए पीएम मोदी के साथ नीरव की फोटो जारी करने के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि देश में मोदी उपनाम के करोड़ों लोग हैं। सभी पीएम मोदी के करीबी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी के साथ पीएम का कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस पार्टी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई नाम नहीं रह गया है। जनता उसे लगातार नकार रही है। इसलिए उसने अब फोटो के जरिए राजनीतिक आरोप लगाने का खेल शुरू किया है। प्रसाद ने कहा कि यदि उसकी ओर से फोटो जारी किए जाने लगे तो कांग्रेस का कोई नेता नहीं बचेगा जिसकी फोटो किसी न किसी के साथ न हों। सोशल मीडिया में चल रही मेहुल चोकसी के फोटो का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उससे पूछा की कांग्रेस बताए कि नीरव के पार्टनर मेहुल के साथ उनके शीर्ष नेताओं के क्या रिश्ते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस को दिलाई सत्यम और हर्षद मेहता कांड की याद

भाजपा ने नीरव मोदी मामले में अपना बचाव करते हुए कांग्रेस को सत्यम घोटाला और हर्षद मेहता सरीखे मामलों की याद ताजा कराई। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी के रुख के बारे में पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी पर पूरी सख्ती से कार्रवाई होगी। नीरव के देश छोड़कर बाहर जाने के सवाल पर भाजपा नेता ने विजय माल्या का उदाहरण देते हुए कहा कि  देश छोड़कर जाने से कुछ नहीं होता। कानून अपना कार्य सख्ती से करेगा। माल्या के मामले का उदाहरण देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीरव मोदी के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी। ईडी से लेकर आयकर विभाग मामले में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


नीरव का नाम पीएम से जुड़ने से बैकफुट पर भाजपा

नीरव का नाम पीएम मोदी से जुड़ने की वजह से भाजपा बैकफुट पर आकर बचाव की मुद्रा में आ गई है। कांग्रेस ने हाल ही में दावोस में नीरव की उपस्थिति का मुद्दा उठाकर भाजपा को घेरने का काम किया है। कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डावोस में नीरज अपने आप गए थे। उन्हें सरकार ने नहीं बुलाया था। उन्होंने कहा कि डेलिगेशन के बीच घुसकर नीरव ने फोटो खिंचवाई है। पार्टी का कहना है कि फोटो को आधार बनाकर नीरव के साथ पीएम मोदी के रिश्ते स्थापित करना घिनौना काम है। उन्होंने कहा कि पीएम पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। रविशंकर ने कहा कि जिसके घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को फोटो की राजनीति से दूर हटने की नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के फोटो जारी करने का सिलसिला शुरू होगा तो खत्म होने का नाम नहीं लेगा। इसलिए कांग्रेस को छिछली राजनीति नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed