फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP could contest Rajya Sabha MPs in lok sabha election 2024

BJP: 2024 में राज्यसभा सांसदों को लड़ाने की तैयारी में भाजपा, सिंधिया समेत ये एमपी उतर सकते हैं मैदान में

Tue, 28 Nov 2023 06:48 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 28 Nov 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार
2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक दो माह पहले मार्च में मध्यप्रदेश की पांच राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। अभी इनमें से 4 भाजपा और एक कांग्रेस की सीट है। विधानसभा चुनाव के नतीजे ही मार्च में होने वाले राज्यसभा सदस्यों के चुनाव का फैसला करेंगे...
loader
BJP could contest Rajya Sabha MPs in lok sabha election 2024
BJP - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में तीन केंद्रीय मंत्री सहित लोकसभा के सात सांसदों के मैदान में उतरने के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव में राज्यसभा के सांसदों के उतारने का विचार कर रही है। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और कविता पाटीदार भी संभावित नाम हो सकते हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक दो माह पहले मार्च में मध्यप्रदेश की पांच राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। अभी इनमें से 4 भाजपा और एक कांग्रेस की सीट है। विधानसभा चुनाव के नतीजे ही मार्च में होने वाले राज्यसभा सदस्यों के चुनाव का फैसला करेंगे। भाजपा और कांग्रेस में से जिस पार्टी की विधानसभा में संख्या ज्यादा होगी, उसके उतने ही राज्यसभा सदस्य चुने जाएंगे। ऐसे में अगर विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के आशानुरुप रहे, तो लोकसभा चुनाव में राज्यसभा के सांसदों को मौका मिल जाएगा।

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल 2026 तक का है। जबकि कविता पाटीदार का कार्यकाल 2028 तक रहेगा। ऐसे में सिंधिया का लोकसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। ओबीसी महिला के प्रतिनिधित्व बतौर कविता और अनुसूचित जनजाति कोटे से सोलंकी की चर्चा है। इसके अलावा राज्यसभा से रिटायर होने वाले नेता भी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी कर सकते हैं।

इन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा है खत्म

मध्य प्रदेश के 11 राज्यसभा सदस्यों में से 5 सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को पूरा हो रहा है। इनमें से भाजपा के चार सदस्य है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, एल मुरुगन मध्यप्रदेश से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। जबकि अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। कांग्रेस के एकमात्र सांसद राजमणि पटेल है। भाजपा या कांग्रेस को पांच में से चार सीटों पर कब्जा करना है, तो उसे विधानसभा में 150 से अधिक सीटों की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed