फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    BJP convenes emergency meeting After the uncertainty on Rath Yatra

पश्चिम बंगाल में रथयात्रा पर रार, भाजपा हाई कमान ने बुलाई आपात बैठक

Fri, 07 Dec 2018 02:11 PM IST
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Updated Fri, 07 Dec 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
 BJP convenes emergency meeting After the uncertainty on Rath Yatra
कैलाश विजयवर्गीय-ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में भाजपा के रथयात्रा कार्यक्रम पर अनिश्चितता की स्थिति के बाद पार्टी ने आगे की रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को यहां आपात बैठक बुलाई। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को भाजपा को कूचबिहार में रथयात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी थी। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने इसकी अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा था कि इससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रवार को यहां से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम था। पार्टी ने शाह की प्रस्तावित रैली और रथयात्रा पर रोक लगाने का फैसला किया है। भाजपा ने कहा कि वह उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश का इंतजार करेगी। उच्च न्यायालय ने दोपहर 12:30 बजे भाजपा की अपील पर सुनवाई करने को कहा था। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई आपात बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ अरविंद मेनन, शिव प्रकाश, दिलीप घोष और मुकुल रॉय जैसे अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ पार्टी नेताओं ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि अगर भाजपा प्रस्तावित रथयात्रा नहीं निकाल पाती तो इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जाएगा। राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हम अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हमने दोपहर दो बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अब यात्रा के लिए नहीं आने की खबरों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। घोष ने इससे पहले आज कहा था कि उनकी पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और उम्मीद है कि पार्टी शुक्रवार से रथयात्रा शुरू कर सकेगी। घोष और अन्य पार्टी नेताओं ने यहां मदन मोहन मंदिर में पूजा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed