{"_id":"66714f6f140bea95f80f0493","slug":"bjp-continues-to-take-jibe-at-congress-over-priyanka-s-candidature-in-wayanad-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wayanad: प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी पर भाजपा का तंज, पूछा- क्या पलक्कड़ से रॉबर्ट वाड्रा बनेंगे प्रत्याशी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wayanad: प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी पर भाजपा का तंज, पूछा- क्या पलक्कड़ से रॉबर्ट वाड्रा बनेंगे प्रत्याशी?
Tue, 18 Jun 2024 02:43 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:43 PM IST
सार
Wayanad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के फैसले के बाद से भाजपा के हमले जारी है। एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने रहेंगे और वायनाड सीट को खाली करेंगे।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी।
- फोटो : ANI
विस्तार
राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने का फैसला क्या किया भाजपा नेताओं ने राहुल समेत पार्टी नेताओं पर जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी ने 17 जून को फैसला किया, कि उनके नेता राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे और वायनाड सीट को छोड़ देंगे। इस दौरान पार्टी ने वायनाड सीट से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का भी एलान किया। जिसके बाद से भाजपा की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं।
'क्या पलक्कड़ से प्रत्याशी बनेंगे रॉबर्ट वाड्रा?'
वहीं केरल भाजपा की तरफ से इस मामले में लगातार जुबानी हमले के क्रम में पूछा गया कि अगर प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड सीट से उम्मीदवार बनाया है। तो क्या देश की सबसे पुरानी पार्टी उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को आगामी पलक्कड़ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और वरिष्ठ नेता वी. मुरलीधरन ने कांग्रेस नेतृत्व के फैसले पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने वायनाड की जनता के साथ धोखा किया है। बता दें कि के. सुरेंद्रन लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के सामने वायनाड से प्रतिद्वंदी उम्मीदवार थे।
'वायनाड की जनता राहुल को समझ गई है'
कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए के. सुरेंद्रन ने कहा कि ये एकबार फिर से सिद्ध हो गया कि कांग्रेस पार्टी नेहरू-गांधी परिवार के हितों की सेवा करने का एकमात्र 'उपकरण' है। सोशल मीडिया X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था वायनाड उनका परिवार है, और अब वहां से उन्होंने उपचुनाव में अपनी बहन की उम्मीदवारी का फैसला किया है। उम्मीद है कि राहुल अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा को पलक्कड़ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाएंगे। अब लोग राहुल गांधी के परिवार की भावनाओं अच्छी तरीके से समझ चुके हैं।
विज्ञापन
'उपचुनाव में जनता दे कांग्रेस को जवाब'
इस मामले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा ने वी. मुरलीधरन ने कहा कि राज्य के लोग कांग्रेस पार्टी के इस रवैये को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने राज्य में चुनाव खत्म होने तक रायबरेली से चुनाव लड़ने की अपनी योजना को छिपाकर वायनाड की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा, मैं वायनाड के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे आगामी लोकसभा उपचुनाव में अपनी लोकतांत्रिक शक्ति का इस्तेमाल करके कांग्रेस पार्टी के इस रवैये का जवाब दें।
'राहुल की तुलना में ज्यादा वोटों से जीतेंगी प्रियंका'
वहीं भाजपा नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता वी.डी सतीशन ने कहा कि उनके बयान का कोई मतलब नहीं है। वायनाड ही नहीं पूरा केरल प्रियंका गांधी के आगमन का दिल खोलकर स्वागत करेगा। जैसे लोगों ने राहुल गांधी को स्वीकारा था, उसी तरह प्रियंका को भी अपनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी देश में फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं। कांग्रेस और पार्टी के नेतृत्व वाली यूडीएफ एकजुट होकर केरल में उनका स्वागत कर रही है। प्रियंका गांधी अपने भाई की तुलना में अधिक मतों के अंतर से वायनाड लोकसभा सीट जीतेंगी।