WB: 'संदेशखाली घटना पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को ममता दे रहीं धमकी', BJP ने वीडियो साझा कर किया दावा
अमित मालवीय ने कहा कि जब ममता बनर्जी पत्रकारों को संदेशखाली की भयावह घटना की रिपोर्टिंग करने से नहीं रोक पाईं, तो उन्होंने अपने मंत्री के माध्यम से दुर्घटना होने की एक छिपी धमकी दे डाली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने संदेशखाली की घटना को लेकर ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैबिनेट मंत्री उदयन गुहा का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह पत्रकारों को खुली धमकी देते दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, मालवीय द्वारा जारी किए गए वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
अमित मालवीय ने कहा कि जब ममता बनर्जी पत्रकारों को संदेशखाली की भयावह घटना की रिपोर्टिंग करने से नहीं रोक पाईं, तो उन्होंने अपने मंत्री के माध्यम से दुर्घटना होने की एक छिपी धमकी दे डाली।
मीडिया के पास कैमरा
भाजपा नेता के अनुसार, गुहा का कहना है, 'मीडिया के पास कैमरा है और कलम की ताकत है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो कुछ भी लिख सकते हैं या कुछ भी छाप सकते हैं। अगर किसी मीडियाकर्मी/पत्रकार के साथ कोई 'दुर्घटना' हो जाए तो उन्हें चिल्लाकर यह नहीं कहना चाहिए कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला हुआ है।'
Unable to shut down the media from reporting on the horrors of #Sandeshkhali, Mamata Banerjee issues a veiled threat through her cabinet minister, Udayan Guha, who warns the media of ‘accidents’….
He says, “Just because media has the camera and the might of pen, it does not… pic.twitter.com/CFl3vqsmPS— Amit Malviya (@amitmalviya) March 3, 2024
अमित मालवीय ने कहा कि बंगाल में मीडिया कर्मचारियों की अंधाधुंध गिरफ्तारी और उन पर एफआईआर हो रहे हैं। तब भी मीडिया संगठन मूकदर्शक बने हुए हैं। कोई निंदा नहीं कर रहा। कोई आक्रोश नहीं है। बस आत्मसमर्पण कर रहे है।