फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP claims Home Minister Amit Shah virtual rally got unprecedented success

भाजपा का दावा : गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली को मिली अभूतपूर्व सफलता

Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
Rohit Ojha डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला 
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला  Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
BJP claims Home Minister Amit Shah virtual rally got unprecedented success
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर देश की पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया। अमित शाह की इस जनसभा की सफलता का दावा भाजपा ने वक्तव्य जारी करके किया है। पार्टी के मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख ने भाजपा के सचिव महेन्द्र नाथ पांडे के हस्ताक्षर वाला वक्तव्य जारी किया है। इस वक्तव्य में संजय मयूख ने रैली के सफल होने का दावा किया है।

विज्ञापन


मयूख के अनुसार कार्यक्रम समाप्त होने के समय बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली को फेसबुक पर 14 लाख लोगों से ज्यादा लोगों ने देखा। यू-ट्यूब पर 1.40 लाख, ट्विटर पर 66 हजार व्यूज मिले। 40 हजार से ज्यादा बार कार्यक्रम को हैश टैग कर ट्वीट किया गया।

विज्ञापन

भविष्य में और वर्चुअल रैलियां

भाजपा के उत्साह से साफ लग रहा है कि आने वाले समय में पार्टी वर्चुअल रैलियों के प्रयोग को अपना सकती है। भाजपा के लिए बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करना प्रमुख लक्ष्य है। यही वजह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना महामारी के संक्रमण में देश के त्रस्त होने के बाद भी बिहार जन संवाद कार्यक्रम के तहत पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया। बिहार के साथ-साथ वह पश्चिम बंगाल में भी भाजपा को माइलेज दिलाने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed