{"_id":"6304bdbe5e20a27b496a4741","slug":"bjp-chief-said-for-yrs-there-was-congress-govt-pakistan-used-to-whenever-it-wanted","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP प्रमुख बोले: 'वर्षों सरकार में रही कांग्रेस, पाकिस्तान जब चाहता, तब आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP प्रमुख बोले: 'वर्षों सरकार में रही कांग्रेस, पाकिस्तान जब चाहता, तब आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था'
Tue, 23 Aug 2022 05:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 23 Aug 2022 05:52 PM IST
सार
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली में 'मोदी एट 20' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान जब चाहता (आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए) इनका इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
JP Nadda
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली में 'मोदी एट 20' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान जब चाहता (आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए) इनका इस्तेमाल करता था। उन्होंने (पीएम मोदी) कोझिकोड में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में कहा था कि उन्होंने (पाकिस्तान) जो किया है उसका करारा जवाब (सर्जिकल स्ट्राइक) दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रमुख ने आगे कहा कि हर दिन, हर पल, हर वर्ष मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। जब-जब आप सर्वे कराते हो तो देखते हो कि सीटों का आंकड़ा भी बढ़ा है और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी हुई है।
नड्डा ने कहा, मोदी जी के पचास साल के सार्वजनिक जीवन, बीस साल के प्रशासनिक जीवन में भ्रष्टाचार उनको छू तक नहीं पाया है। मोदी जी ने जीवन की बहुत सी चीजों को बदलने का प्रयास किया है। राजनीति को देखने का नजरिया बदला है।
उन्होंने आगे कहा, मोदी जी ने संस्कृति को जोड़ा है, दुनिया के सामने भारत की सांस्कृतिक विरासत को रखा है। मोदी जी ने भारत के ' वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' को दुनिया भर में आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा, मोदी जी 'एक जीवन एक लक्ष्य' को लेकर सार्थक रूप से जीते हैं और हर पल देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। ये सिर्फ कहने के लिए नहीं है, ये हम सभी ने देखा है उन्हें जीते हुए।For yrs there was Congress govt. Pakistan used to (execute terror activities) whenever it wanted. He(PM Modi)said at a public function in Calicut that a befitting reply would be given for what they've done - surgical strike took place: BJP chief at a program for Modi@20, in Delhi pic.twitter.com/VaNhIXK0Z0
— ANI (@ANI) August 23, 2022विज्ञापन