JP Nadda: श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 साल पूरे, जेपी नड्डा ने जारी किया डाक टिकट
JP Nadda: श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक डाक टिकट जारी किया। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि इस डाक टिकट को द्वीप राष्ट्र के पूर्वी प्रांत सरकार के गवर्नर सेंथिल थोडामन ने इसे प्राप्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को एक डाक टिकट जारी किया। पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि यहां भगवा पार्टी के मुख्यालय में डाक टिकट जारी करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में द्वीप राष्ट्र के पूर्वी प्रांत सरकार के गवर्नर सेंथिल थोडामन ने इसे प्राप्त किया।
अन्नामलाई ने कहा, 'हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के लिए काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और अतीत में उनके सामने आने वाली कठिनाइयों को स्वीकार किया।'
भाजपा नेता ने कहा कि इस अवसर पर नड्डा ने तमिल समुदाय की 'पीड़ा' को पहचानने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने पिछले नौ वर्षों और आने वाले वर्षों के दौरान श्रीलंका में रह रहे भारतीय मूल के तमिल भाइयों और बहनों को समर्थन देने की भारत की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला।
भाजपा नेता ने बताया कि गवर्नर थोडामन ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों की दिक्कतों को पहचानने और उनके कल्याण के लिए श्रीलंका में नई दिल्ली द्वारा शुरू की परियोजनाओं के लिए भाजपा और भारत सरकार का धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले, तमिलनाडु के पार्टी नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। अन्नामलाई ने बताया कि इस मौके पर डाक विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।