{"_id":"630bca1e2e15041611768c86","slug":"bjp-chief-jp-nadda-two-days-tripura-visit-will-address-the-rally-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda Tripura visit: त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा, आज रैली को करेंगे संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
JP Nadda Tripura visit: त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा, आज रैली को करेंगे संबोधित
Mon, 29 Aug 2022 01:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, अगरतला।
एजेंसी, अगरतला।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:33 AM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक वह मंत्रियों और पार्टी के विधायकों के साथ विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा नड्डा चुनाव में गठबंधन के मामलों पर चर्चा के लिए आईपीएफटी के विधायकों के साथ अलग से एक बैठक करेंगे।
विज्ञापन
त्रिपुरा में भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करते जेपी नड्डा।
- फोटो : Twitter@OfficeofJPNadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा की दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे। नड्डा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे और खुमुलवांग कस्बे में एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
अगरतला हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी और अन्य लोगों ने नड्डा का स्वागत किया। अगरतला पहुंचने के तुरंत बाद, उन्होंने राज्य के गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों, संगठनों के नेताओं, मंत्रियों, लोकसभा सदस्य, विधायकों, भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ कई मैराथन बैठकें कीं। एक के बाद एक हुई इन बैठकों में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, विनोद सोनकर समेत केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल हुए।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, नड्डा मंत्रियों और पार्टी के विधायकों के साथ विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वह चुनाव में गठबंधन के मामलों पर चर्चा के लिए आईपीएफटी के विधायकों के साथ अलग से एक बैठक करेंगे। ‘इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’ (आईपीएफटी) प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का सहयोगी दल है।
विज्ञापन
ये है आज का कार्यक्रम
सोमवार को भाजपा अध्यक्ष सड़क मार्ग से उदयपुर, त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। नड्डा त्रिपुरा विश्वविद्यालय के पास डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे। वह उदयपुर में ऐतिहासिक माताबारी मंदिर में सुबह 9.30 बजे प्रार्थना करेंगे और मंगला आरती में भाग लेंगे। इसके बाद 11.30 बजे भाजपा के अगरतला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे खुमुलवांग में ‘जनजाति जनसभा’ नामक एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यह अगरतला से 20 किलोमीटर दूर है।
त्रिपुरा में भाजपा को लग चुका है झटका
बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा को एक बड़ा झटका लगा था। आदिवासी नेता हंगशा कुमार आदिवासी से संबंधित एक प्रमुख विपक्षी दल तिप्राहा स्वदेशी प्रगतिशील क्षेत्रीय गठबंधन (टीआईपीआरए) में शामिल हो गए थे। भाजपा और उसके सहयोगी आईपीएफटी के लगभग 6,500 आदिवासियों के साथ हंगशा कुमार उत्तरी त्रिपुरा के मानिकपुर में आयोजित एक सार्वजनिक रैली में टीआईपीआरए में शामिल हुए थे।