{"_id":"65e1f722622e042da40b2219","slug":"bjp-chief-jp-nadda-to-attend-rss-meeting-in-nagpur-before-lok-sabha-election-2024-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS Meeting: लोकसभा चुनाव से पहले नागपुर में होगी आरएसएस की महत्वपूर्ण बैठक, जेपी नड्डा भी होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RSS Meeting: लोकसभा चुनाव से पहले नागपुर में होगी आरएसएस की महत्वपूर्ण बैठक, जेपी नड्डा भी होंगे शामिल
Fri, 01 Mar 2024 09:11 PM IST
गुलाम अहमद
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 01 Mar 2024 09:11 PM IST
सार
आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया है कि इस बैठक में वर्ष 2023-24 के संघ कार्य की समीक्षा की जायेगी। आरएसएस के विभिन्न सहयोगी संगठनों के लगभग 1500 प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
सुनील आंबेकर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों की रणभेरी बजने ही वाली है। इसके ठीक पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की महत्वपूर्ण बैठक नागपुर में होने जा रही है। यह तीन दिवसीय बैठक 15-17 मार्च को विदर्भ के नागपुर में होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ आरएसएस के संगठन संबंधित कार्यों पर भी चर्चा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया है कि इस बैठक में वर्ष 2023-24 के संघ कार्य की समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही आगामी वर्ष (2024-25) के लिए आरएसएस के कार्यों की योजना पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि आरएसएस के विभिन्न सहयोगी संगठनों के लगभग 1500 प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। यह रूटीन बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। हर तीसरे वर्ष यह बैठक आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में आयोजित की जाती है।
विज्ञापन