{"_id":"607da382aa1e514572138e24","slug":"bjp-chief-jp-nadda-says-small-public-meetings-with-not-more-than-500-people-will-be-held-by-pm-modi-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : कांग्रेस के बाद भाजपा का एलान- बंगाल में नहीं होगी कोई बड़ी रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर : कांग्रेस के बाद भाजपा का एलान- बंगाल में नहीं होगी कोई बड़ी रैली
Mon, 19 Apr 2021 09:06 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:06 PM IST
सार
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी की सभा में अब केवल 500 लोगों को इजाजत होगी
- भाजपा मंगलवार से अपना बूथ-कोरोना मुक्त अभियान चलाएगी
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि और विपक्ष द्वारा बड़ी रैली को लेकर उठाए जा रहे सवाल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी जनसभा को छोटी करने का फैसला लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी की सभा में अब केवल 500 लोगों को इजाजत होगी। भाजपा मंगलवार से अपना बूथ-कोरोना मुक्त अभियान चलाएगी एवं पार्टी राज्य के नागरिक को छह करोड़ मास्क के साथ सैनिटाइजर भी बांटेगी।
सबसे पहले राहुल गांधी ने रैली करने से किया था इनकार
पश्चिम बंगाल चुनावों को लेकर सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैलियां नहीं करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि कोरोना की बेकाबू रफ्तार की वजह से वो सभी रैलियां रद्द कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना खतरा है। वहीं कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक बयान भी आ गया कि पार्टी अब कोई बड़ी रैली नहीं करेगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दी है।
ममता ने भी किया बड़ी रैली करने से किनारा
पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा एलान किया है। ममता बनर्जी अब बंगाल में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। ममता की पार्टी टीएमसी अब कोलकाता में छोटी-छोटी चुनावी सभा आयोजित करेगी।
विज्ञापन
लोगों की जिंदगी से न खेलें चुनाव आयोग: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चाकुलिया में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चुनाव आयोग से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि तीन चरणों के चुनाव को एक ही दिन या दो दिन में कराया जाए। कृपया लोगों के जीवन के साथ न खेलें। उन्होंने कहा कि केंद्र को टीका, दवाओं और ऑक्सीजन सिलिंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नाइट कर्फ्यू कोई स्थाई समाधान नहीं है। ममता ने कहा कि हमने अस्पताल में 20 फीसदी तक बेड की क्षमता बढ़ाया है।