फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp chief jp nadda said that BJP is set to come back with form majority in states we were in govt

चुनाव 2022: भाजपा का दावा- चारों राज्यों में फिर से सरकार बनाएगी भाजपा, पंजाब में भी स्थिति सुधरेगी

Sat, 05 Mar 2022 07:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 05 Mar 2022 07:39 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, पीड़ित, वंचित, शोषित वर्ग का सशक्तिकरण किया है, हमें उसका सकारात्मक असर चुनाव में देखने को मिला है।

विज्ञापन
bjp chief jp nadda said that BJP is set to come back with form majority in states we were in govt
अमित शाह, गृहमंत्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शनिवार को अंतिम चरण के लिए चुनाव के लिए प्रचार भी समाप्त हो गया। इसके बाद दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने पांचों राज्यों में प्रचार में जुटे अपने कार्यकर्ताओं की सराहना की। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने जहां यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फिर से सरकार बनाने का दावा किया। वहीं, पंजाब को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की स्थिति सुधरेगी। इस चुनाव अभियान को शाह ने आजाद भारत का सबसे अनूठा चुनाव अभियान बताया। 

विज्ञापन


इस मौके पर बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमें चुनाव प्रचार से लगता है कि चार राज्यों (गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर, उत्तर प्रदेश) में जहां हम सरकार में थे, वहां की जनता ने हमें फिर से चुनेगी। जहां तक पंजाब का सवाल है, वहां पहली बार हम 65 सीटों से ज्यादा पर लड़ रहे हैं। हमें वहां पर बहुत ही सकारात्मक जन समर्थन मिला है और हम उम्मीदों से ज्यादा अच्छे नतीजे वहां लाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, पीड़ित, वंचित, शोषित वर्ग का सशक्तिकरण किया है, हमें उसका सकारात्मक असर चुनाव में देखने को मिला है। चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता का सकारात्मक रवैया देखने को मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम चारों राज्य में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। पंजाब में हम अपनी स्थिति को बहुत बेहतर करेंगे। हमने पहली बार पंजाब में गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुनाव लड़ा है। शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। प्रदेश में सभी प्रकार की अपराधिक घटनाओं में 30 से 70 प्रतिशत तक की कमी आई है। इस समय सभी माफिया जेल में बंद हैं। यूपी में महिलाएं और बच्चियां अब खुद को सुरक्षित महसूस करतीं हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में बहुत मजबूती के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है।

शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार लोकतंत्र नीचे तक पनपता दिखाई दे रहा है। जातिवाद, परिवारवार, तुष्टिकरण, इन तीनों नासूरों से मुक्त करके आज हम उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को पहली बार पनपते हुए देख रहे हैं। शाह ने कहा कि लगभग साढ़े सात साल से देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने देश के लोगों को पहली बार इस बात का एहसास दिलाया है कि कोई चुनी हुई सरकार उनके जीवन स्तर को उठाना चाहती है।


अमित शाह ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि 4 मार्च तक हमें यूक्रेन की सीमा तक 16,000 भारतीय नागरिकों को लाने में सफलता मिली है। 13,000 से ज़्यादा लोगों को भारत वापस लाया जा चुका है। अगले 24 घंटे में 16 और फ्लाइट वापस आ जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed