{"_id":"5c301b07bdec2256d22f8457","slug":"bjp-chief-amit-shah-on-visit-of-odhisha-on-19th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 जनवरी को ओडिशा का दौरा करेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
18 जनवरी को ओडिशा का दौरा करेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
Sat, 05 Jan 2019 08:18 AM IST
Shani Mishra
एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 05 Jan 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 18 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा के बोलांगीर में प्रस्तावित रैली के दो दिन बाद हो रहा है।
विज्ञापन
राज्य के प्रभारी और भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि शाह कटक में 18 को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वह कटक में ऐसी पांच सभा करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने इससे पहले राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में 120 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। राज्य में अप्रैल में चुनाव संभावित है।
विज्ञापन
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में 21.50% वोट हासिल किये थे, हालांकि पार्टी केवल एक ही सीट जीतने में कामयाब रही थी। कहा यह भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।