फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP chief Amit Shah listed several of such remarks by Congress leaders against PM Modi

शाह ने मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के गिनाए ‘बिगड़े बोल’, जेटली बोले- ये सामंती सोच

Thu, 07 Dec 2017 08:07 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Dec 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
BJP chief Amit Shah listed several of such remarks by Congress leaders against PM Modi
अमित शाह, फाइल फोटो

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री के खिलाफ ‘नीच’ शब्द इस्तेमाल करने पर मणिशंकर अय्यर सहित कांग्रेस के कई नेताओं के ऐसे बिगड़े बोल गिनवा दिए।

विज्ञापन


अमित शाह ने एक ट्वीट कर कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ‘यमराज, मौत का सौदागर, रावण, गंदी नाली का कीड़ा, बंदर, रेबीज बीमारी का शिकार, वाइरस, भस्मासुर, गंगू तेली, गुंडा’ जैसे मुहावरों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब भी कुछ नहीं बदला है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हम 125 करोड़ भारतीयों की सेवा करते रहेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को अय्यर ने गुजरात में पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अय्यर की ‘नीच’ वाली टिप्पणी सामंती सोच को दर्शाती है : जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता की ‘नीच आदमी’ वाली टिप्पणी के बारे में कहा कि यह उस मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें ‘केवल एक ही कुलीन परिवार’ को इस देश पर राज करने का अधिकार हो। 

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा था कि ‘मुझको लगता है कि ये आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है।’ अय्यर की टिप्पणी का जवाब देते हुए जेटली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री को ‘नीच’ कह कर देश के कमजोर और पिछड़े तबके को चुनौती दी है।


एक ट्वीट में जेटली ने लिखा ‘भारत के लोकतंत्र की ताकत का अंदाजा इसी से हो जाता है कि कैसे एक विनम्र इंसान ने राजनीतिक रूप से वंश परंपरा और उसकी नुमाइंदगी को परास्त कर दिया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed