{"_id":"69797853dc956ee10d07dedc","slug":"bjp-chairman-nitin-naveen-visited-bengal-for-the-first-time-where-he-spoke-about-the-state-art-and-culture-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Nabin Bengal Visit: बतौर अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला बंगाल दौरा, राज्य की कला और संस्कृति पर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nitin Nabin Bengal Visit: बतौर अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला बंगाल दौरा, राज्य की कला और संस्कृति पर कही ये बात
Wed, 28 Jan 2026 08:15 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 28 Jan 2026 08:15 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे पर राज्य की महान हस्तियों और संस्कृति की तारीफ की। उन्होंने दुर्गापुर में सुवेंदु अधिकारी और दिलीप घोष जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। अध्यक्ष बनने के बाद नवीन का यह पहला दौरा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर केंद्रित है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
- फोटो : सोशल मीडिया @NitinNabin
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अध्यक्ष पद संभालने के बाद के बाद पहली बार बंगाल के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और कलात्मक विरासत की जमकर सराहना की। साथ बंगाल के उन महान हस्तियों को याद किया, जिन्होंने भारत की पहचान पूरी दुनिया में बनाई।
क्या बोले नितिन नवीन?
मंगलवार को 'कमल मेला' नाम की एक जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने बंगाल की मिट्टी को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह धरती राजा राम मोहन रॉय जैसे समाज सुधारकों की जन्मभूमि है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को एक नई पहचान दी। उन्होंने आध्यात्मिक संत रामकृष्ण परमहंस के योगदान को भी अनमोल बताया। नवीन ने अपने भाषण में महान कलाकार उत्तम कुमार, क्रांतिकारी कवि काजी नजरूल इस्लाम और विश्व प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इन योद्धाओं, संतों और कलाकारों ने देश और दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है और बंगाल की कला को विश्व मंच पर स्थापित किया है।
ये भी पढ़ें: News Updates: बंगाल अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा; इंडिगो की कई उड़ानें 11 फरवरी तक रद्द
विज्ञापन
दुर्गापुर में की उच्च-स्तरीय बैठक
सांस्कृतिक चर्चा के साथ-साथ नितिन नवीन का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दुर्गापुर में पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। यह बैठक आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारियों का एक हिस्सा थी। चर्चा के दौरान राज्य के मौजूदा राजनीतिक माहौल और संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया। पार्टी का लक्ष्य राज्य के हर कोने में अपनी मौजूदगी को और ज्यादा प्रभावशाली बनाना है।
बैठक में कई दिग्गज नेता शामिल
इस महत्वपूर्ण बैठक में पश्चिम बंगाल भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इनमें विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, डॉ. सुकांत मजूमदार और राहुल सिन्हा जैसे नाम प्रमुख थे। नितिन नवीन का यह दो दिवसीय दौरा मंगलवार से शुरू हुआ है। अपने इस दौरे के दौरान वे पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, कई संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे और सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन