फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Central Disciplinary Committee has expelled MLAs ST Somashekar and A Shivaram Hebbar from the party for si

BJP: विधायक एसटी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बार भाजपा से निष्कासित, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप

Tue, 27 May 2025 02:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 May 2025 02:08 PM IST
सार

भाजपा ने कर्नाटक के दोनों विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया और छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन
BJP Central Disciplinary Committee has expelled MLAs ST Somashekar and A Shivaram Hebbar from the party for si
शिवराम हेब्बार - फोटो : एक्स/शिवराम हेब्बार

विस्तार

भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में विधायक एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एसटी सोमशेखर पर राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने और शिवराम हेब्बार पर राज्यसभा चुनाव में मतदान के समय अनुपस्थित रहने का आरोप है। इसे लेकर कर्नाटक में भाजपा के मुख्य सचेतक ने दोनों विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
विज्ञापन


पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
बीती फरवरी में कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान हुआ। इन चार में तीन सीटों पर कांग्रेस ने और एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। व्हिप जारी होने के बावजूद एसटी सोमशेखर द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के पक्ष में मतदान किया गया, जिसके चलते भाजपा को सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिल सकी। दावा किया जा रहा है कि सोमशेखर और हेब्बार कथित तौर पर पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। एसटी सोमशेखर कर्नाटक की यशवंतपुर सीट से भाजपा विधायक हैं। वहीं शिवराम हेब्बार येल्लापुर सीट से भाजपा विधायक हैं। हालांकि दोनों ने ही अपने जवाब में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से इनकार किया था। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed