फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP celebrate Ambedkar Jayanti in London pm modi may be chief guest

बीजेपी लंदन में भी मनाएगी आंबेडकर जयंती, पीएम मोदी होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

Wed, 11 Apr 2018 09:29 AM IST
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई Updated Wed, 11 Apr 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrate Ambedkar Jayanti in London pm modi may be chief guest
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

दो अप्रैल को भारत बंद के बाद बदली राजनीतिक परिस्थिति में दलितों में भरोसा कायम रखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा ने डैमेज कंट्रोल की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में आगामी 14 अप्रैल को भाजपा से लेकर आरएसएस से जुड़े संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से डॉ. भीमराव आंबेडकर  जयंती मनाने का निश्चय किया गया है। वहीं, भाजपा ने देश से बाहर लंदन में भी आंबेडकर जयंती मनाने की तैयारी की है। विशेष बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंदन में होने वाले आंबेडकर जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के सामाजिक न्यायमंत्री राजकुमार बडोले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 18 से 20 अप्रैल के दरम्यान लंदन में रहेंगे। इस दौरान लंदन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्मारक में आयोजित जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी इस समारोह में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नवंबर 2015 में पीएम मोदी की पहल पर भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का लंदन स्थित 10, किंग हेनरी रोड स्थित चार मंजिला बंगला खरीदा गया था। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्ययन के दौरान डॉ. आंबेडकर 1921-1922 में इसी बंगले में रहकर पढ़ाई की थी। महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने इस बंगले की कीमत अदा की थी और उसके बाद 2050 वर्गफुट के इस मकान को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्मारक में तब्दील कर दिया गया है। इसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed