{"_id":"5d903f048ebc3e01506eee20","slug":"bjp-cec-meeting-today-pm-modi-amit-shah-for-maharashtra-and-haryana-assembly-election-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी, शाह और नड्डा करेंगे उम्मीदवारी पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी, शाह और नड्डा करेंगे उम्मीदवारी पर चर्चा
Sun, 29 Sep 2019 10:50 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज पार्टी मुख्यालय में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधनसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर आज चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, दोनों राज्यों के प्रभारी और प्रदेशों के पार्टी अध्यक्ष भी शामिल होंगें।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में अबतक भाजपा और शिवसेना में सीटों का औपचारिक एलान नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच हुए गठबंधन में शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं, भाजपा 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन