फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and Congress Candidates list for rajya sabha election 2018

बीजेपी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कांग्रेस ने भी की 10 नामों की घोषणा

Sun, 11 Mar 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
BJP and Congress Candidates list for rajya sabha election 2018

विज्ञापन

बीजेपी ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने निम्नलिखित नामों का फैसला किया है। आगामी 23 अप्रैल को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के लिए लंबे समय से माथापच्ची जारी थी। वहीं कांग्रेस ने भी सात राज्यों से अपने 10 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जो बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी करते ही सामने आई है। 













माना जा रहा था कि छत्तीसगढ़ की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए पार्टी सरोज पांडेय को खड़ा कर सकती है। जो सही साबित हुआ। वहीं उत्तराखंड से राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी पर मुहर लगाते हुए उन्हें भी राज्यसभा के लिए टिकट दिया गया है। इसे लेकर भी सुबह से संशय की स्थिति थी। लेकिन बलूनी को टिकट मिलने की संभावना पहले से ही मजबूत थी।

विज्ञापन

बीजेपी जारी कर चुकी है पहली लिस्ट

BJP and Congress Candidates list for rajya sabha election 2018
इससे पहले भाजपा 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। जिसमें में प्रकाश जावड़ेकर को छोड़कर 8 में से 7 मंत्रियों के नाम थे। वित्त मंत्री अरुण जेटली को गुजरात के बजाय उत्तर प्रदेश से, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत और धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से, मनसुख भाई मंडाविया और पुरुषोत्तम रुपाला गुजरात से, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से, रविशंकर प्रसाद को बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। उधर, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से नरेश अग्रवाल की जगह जया बच्चन को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की जारी सूची के मुताबिक इस बार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न करने के कारण पार्टी को तीन में से दो सीटें ही मिलेंगी। यही कारण है कि इस बार नेतृत्व ने जेटली को गुजरात की जगह उत्तर प्रदेश से मैदान में उतारा है। 

फिलहाल इस सूची में सेवानिवृत्त हो रहे मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का नाम नहीं है। उन्हें महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। हरियाणा प्रदेश इकाई ने राज्यसभा के लिए पिछड़े वर्ग से रामचंद्र जांगड़ा का नाम सुझाया जा रहा था। लेकिन डीपी वत्स के नाम पर मुहर लगी है।  

इस चुनाव में भाजपा को चार मनोनीत सदस्यों समेत करीब 30 सीटें हासिल होंगी। इनमें सर्वाधिक 8 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। पार्टी ने यहां नौवीं सीट पर भी उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई थी, मगर इसी बीच सपा-बसपा के बीच तालमेल के कारण पार्टी को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed