राज्यसभा की तैयारी: असम व मध्य प्रदेश से भाजपा के उम्मीदवार घोषित, इन मंत्रियों को उतारा मैदान में
दोनों ही राज्यों की राज्यसभा सीट पर होने वाले उप चुनावों में भाजपा की जीत निश्चित मानी जा रही है। क्योंकि दोनों ही राज्यों में पार्टी को बहुमत प्राप्त है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम व मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। इन सीटों से होने वाले उपचुनावों के लिए पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने असम से जहां केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल को उम्मीदवार घोषित किया है, तो वहीं मध्य प्रदेश से राज्य मंत्री डॉ. अल. मुरुगन को मैदान में उतारा गया है।
हाल ही में पीएम मोदी के मंत्रिपरिषद में हुए थे शामिल
बता दें भाजपा ने जिन मंत्रियों को राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाया है, उन्हें हाल ही में पीएम मोदी के मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। संसद में बने रहने के लिए छह महीने के भीतर दोनों का चुनाव जरूरी है।
तय मानी जा रही जीत
राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। क्योंकि दोंनो ही जगह भाजपा को बहुमत प्राप्त है। असम में बिस्वजीत दैमारी के विधानसभा स्पीकर बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी तो वहीं मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के कर्नाटक के राज्यपाल बनने के बाद से यह सीट खाली है।
असम से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सर्बानंदा सोनोवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझे इस योग्य समझा। आने वाले दिनों में मैं राष्ट्रहित में पूरी ईमानदारी से काम करूंगा।
I thank to PM Modi, BJP chief JP Nadda, HM Amit Shah, senior leader BL Santhosh & others. They've given me an opportunity, I'll have to work for nation with devotion & honesty in days to come: Union Min Sarbananda Sonowal on being named as BJP candidate for RS by-poll in Assam pic.twitter.com/os5v3I6Pce
— ANI (@ANI) September 18, 2021