फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP candidate Lhamu Tshering could win unopposed in Arunachal bypoll

Arunachal bypoll: अरुणाचल प्रदेश उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी हामु शेरिंग का निर्विरोध जीतना तय

Thu, 09 Feb 2023 04:53 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर
अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 09 Feb 2023 04:53 PM IST
सार

Arunachal bypoll: उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन था और हामु के अलावा अन्य किसी ने पर्चा नहीं भरा। नाम वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार को है। हामु के नामांकन पत्र की छंटनी और नाम वापसी की तारीख समाप्त होने के बाद शुक्रवार को परिणाम को घोषणा की जाएगी...

विज्ञापन
BJP candidate Lhamu Tshering could win unopposed in Arunachal bypoll
Arunachal bypoll- Tsering Lhamu - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध जीतना तय हो गया है। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शेरिंग हामु के अलावा किसी ने नामांकन नहीं भरा। वह एक मात्र प्रत्याशी हैं। उनकी जीत की घोषणा नाम वापसी की तारीख खत्म होने के बाद शुक्रवार को की जाएगी। यह सीट जांबे ताशी की निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस पर उपचुनाव हो रहा है। हामु पूर्व विधायक जांबे की पत्नी हैं। अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले के लुमला सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव होना था। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को अंतिम दिन था और हामु के अलावा अन्य किसी ने पर्चा नहीं भरा। नाम वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार को है। हामु के नामांकन पत्र की छंटनी और नाम वापसी की तारीख समाप्त होने के बाद शुक्रवार को परिणाम को घोषणा की जाएगी। हालांकि हामु के खिलाफ क्षेत्रीय पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने एक ग्राम प्रधान को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और नामांकन दाखिल नहीं किया। चुनाव अधिकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी शेरिंग हामु उपचुनाव में एकमात्र प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed