{"_id":"5ca36452bdec221465559560","slug":"bjp-can-release-its-manifesto-during-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों में जारी होगा भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र, जानिए किन मुद्दों को मिलेगी अहमियत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवरात्रों में जारी होगा भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र, जानिए किन मुद्दों को मिलेगी अहमियत
Tue, 02 Apr 2019 07:02 PM IST
Gaurav Pandey
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने आज मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। वहीं, भाजपा नवरात्रों के शुभ समय में रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। पार्टी ने इसे 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है। इसे भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह की अगुवाई में बीस सदस्यीय कमेटी अंतिम रूप दे रही है।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास का मुद्दा सबसे अहम रहेगा। इसके अलावा इसमें देश को अगले पांच साल में आगे बढ़ाने का पार्टी का विजन भी दिखाई पड़ेगा। जिस प्रकार से कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गरीबों को विशेष न्यूनतम आय योजना लागू करने की बात कही है, माना जा रहा है कि भाजपा इसकी काट के लिए कुछ विशेष उपाय कर सकती है।
विज्ञापन
किसानों के लिए विशेष प्रावधान भाजपा के संकल्प पत्र का सबसे खास हिस्सा हो सकते हैं। इसके अलावा, जनता की विशेष रुचि इस बात में भी हो सकती है कि पार्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को अपने घोषणा पत्र का हिस्सा बनाती है या नहीं, क्योंकि पिछली बार इस मुद्दे पर पार्टी में काफी घमासान मच गया था।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गत दो फरवरी को पार्टी के संकल्प पत्र को लांच करने के लिए एक मुहिम की शुरुआत की थी। इसके तहत देश का कोई भी नागरिक नमो ऐप, पत्र, ईमेल, व्हाट्सएप या एक फॉर्म भरकर किसी मुद्दे पर अपनी राय दे सकता था। पार्टी ने कहा था कि देश के नागरिकों से मिली राय उसके संकल्प पत्र का अहम हिस्सा होगी।