फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP can contest Mukhtar Abbas Naqvi from Rampur Lok sabha bypoll, not get ticket from Rajya Sabha

Rampur Lok sabha bypoll: मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर से चुनाव लड़ा सकती है भाजपा, राज्यसभा से नहीं मिला टिकट

Tue, 31 May 2022 07:30 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 31 May 2022 07:30 PM IST
सार

भाजपा सूत्रों सें मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी मुख्तार अब्बास नकवी को लोकसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। उनका गृह क्षेत्र होने के कारण पार्टी उनकी लोकप्रियता का लाभ उठाना चाहती है। 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं वाली इस सीट पर नकवी की सक्रियता लगातार बरकरार रहती है...

विज्ञापन
BJP can contest Mukhtar Abbas Naqvi from Rampur Lok sabha bypoll, not get ticket from Rajya Sabha
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

भाजपा अपने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को रामपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव मैदान में उतार सकती है। समाजवादी पार्टी आजम खान के इस्तीफा देने से यह लोकसभा सीट इस समय रिक्त हो गई है। नकवी इसके पहले 1998 में भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान में चल रहे राज्यसभा चुनावों में उन्हें टिकट नहीं दिया गया है, जबकि उनका राज्यसभा का कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा है। यही कारण है कि उन्हें अब तक राज्यसभा का उम्मीदवार न बनाए जाने से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तमाम अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। फिलहाल यह चर्चा रामपुर लोकसभा सीट उपचुनाव में उनकी उम्मीदवारी के साथ थम सकती है।   

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों सें मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी मुख्तार अब्बास नकवी को लोकसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। उनका गृह क्षेत्र होने के कारण पार्टी उनकी लोकप्रियता का लाभ उठाना चाहती है। 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं वाली इस सीट पर नकवी की सक्रियता लगातार बरकरार रहती है। वे यहां से 1998 में जीत चुके हैं, तो 1999 और 2009 में उन्हें हार मिली थी। नकवी के करीबियों के मुताबिक पार्टी की तरफ से उन्हें अभी से चुनावी तैयारी में जुटने को कह दिया गया है।
विज्ञापन


आजम खान के इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हो गई है, लिहाजा इस सीट पर छह महीने के अंदर उपचुनाव होना है। वहीं, केंद्रीय मंत्री पद बनाए रखने के लिए नकवी को भी छह महीने के अंदर किसी सदन का सदस्य होना आवश्यक हो जाएगा। लिहाजा माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें रामपुर से प्रत्याशी बना सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी कांग्रेस की परंपरागत सीट रही रामपुर लोकसभा हाल के वर्षों में आजम खान के प्रभाव के कारण समाजवादी पार्टी के हिस्से में जाती रही है। आजम खान स्वयं इस सीट पर 2019 में चुनाव जीत चुके हैं, तो इसके पहले जयाप्रदा समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2004 और 2009 में जीत हासिल कर चुकी हैं। भाजपा ने रामपुर सीट को 1991, 1998 और 2014 के चुनावों में जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed