फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP can announce candidates for 100 seats on 29 February

BJP: फरवरी के अंतिम दिन 100 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है भाजपा, पदाधिकारियों की बैठक में सहमति

Sun, 25 Feb 2024 06:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 25 Feb 2024 06:00 AM IST
सार

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार नेतृत्व अयोध्या में उम्मीदवारी के मामले में सबको चौंका सकता है। इस सीट से पार्टी के दिग्गज नेता को उतारे जाने की चर्चा है। तिरुवनंतपुरम सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को चुनौती देने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनेत्री शोभना और अभिनेता सुरेश कुमार के नाम की चर्चा है।

विज्ञापन
BJP can announce candidates for 100 seats on 29 February
jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय करने वाली भाजपा ने इसके लिए मजबूत रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों और राज्यों के प्रभारियों की बैठक में हारी हुई सीटों को जीत में बदलने को लेकर खाका तैयार किया गया।

विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को होगी और इसी दिन पार्टी कम से कम सौ उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पहली सूची में ज्यादातर बीते चुनाव में हारी हुई सीटों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित पार्टी के कुछ दिग्गजों की उम्मीदवारी भी घोषित कर दी जाएगी। दरअसल पार्टी लोकसभा की अधिसूचना जारी होने से पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करना चाहती है।

विज्ञापन

कई दौर में बैठक
पार्टी अध्यक्ष नड्डा और शाह की पहले दौर में कोषाध्यक्षों और सह कोषाध्यक्षों के साथ चर्चा हुई। दूसरे दौर में राज्य के प्रभारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में राज्यों की ताजा राजनीतिक स्थिति और पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में पीएम मोदी के आगामी सौ दिनों में सभी बूथों तक पहुंचने का आहृवान के मद्देनजर तय किए गए कार्यक्रमों की भी समीक्षा हुई। प्रभारियों को बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल एक सप्ताह के अंदर तैयार करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में चौंका सकती है भाजपा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार नेतृत्व अयोध्या में उम्मीदवारी के मामले में सबको चौंका सकता है। इस सीट से पार्टी के दिग्गज नेता को उतारे जाने की चर्चा है। तिरुवनंतपुरम सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को चुनौती देने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, अभिनेत्री शोभना और अभिनेता सुरेश कुमार के नाम की चर्चा है।

केरल में पीएम पदयात्रा में हो सकते हैं शामिल
केरल में प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन अरसे से पदयात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा समापन 27 फरवरी को होना है। इस दिन पीएम मोदी खुद पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने इस बार जिन सीटों पर मजबूती से लड़ने का मन बनाया है, उनमें राज्य की तिरुवनंतपुरम, अटिंगल, कोल्लम, पथानामथिट्टा, पलक्कड़, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोट्टायम और चालक्कुडी सीट शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed