फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Cabinet Minister Anurag Thakur Attacked Congress on randeep surjewala Comments regarding BJP voters

BJP: भाजपा वोटर्स को लेकर सुरजेवाला के विवादित बयान पर हंगामा, अनुराग ठाकुर की मांग- देश से माफी मांगे खरगे

Tue, 15 Aug 2023 01:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 15 Aug 2023 01:11 AM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए प्रियंका गांधी का स्वागत है। लेकिन प्रियंका गांधी को अपने भाई राहुल गांधी का अनुकरण नहीं करना चाहिए, जिन्होंने वायनाड से चुनाव जीतने के बाद उत्तर भारत के लोगों की आलोचना की थी।

विज्ञापन
BJP Cabinet Minister Anurag Thakur Attacked Congress on randeep surjewala Comments regarding BJP voters
अनुराग ठाकुर,File Photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से मांग की कि रणदीप सुरजेवाला जनता से माफी मांगे। दरअसल, हाल ही में सुरजेवाला ने भाजपा वोटर्स को राक्षसी प्रवृत्ति का बताया था। अनुराग ठाकुर ने टिप्पणी को विपक्षी दल का अहंकार बताया है।   

विज्ञापन

यह था पूरा मामला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने जयपुर में सोमवार को कहा कि वर्तमान में देश में राजनीतिक लड़ाई जारी है, जो राक्षसों और मनुष्यों के बीच में है। इस दौरान खेड़ा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को वोट देने वाले राक्षसी प्रवृत्ति के लोग हैं। रविवार को सुरजेवाला द्वारा की गई टिप्पणी के कारण राजनीति गरमा गई थी। सुरजेवाला ने हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा और जेजेपी को राक्षसी की पार्टी बताया था। उन्होंने कहा था कि जो लोग भाजपा को वोट देते हैं या भाजपा का समर्थन करते हैं, वे राक्षसी प्रवृत्ति के हैं।

विज्ञापन

प्रिंयका गांधी को राहुल का अनुकरण न करने की सलाह
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन कांग्रेस भारत के मतदाताओं को राक्षस कहना बंद करे। चुनाव लड़ने के लिए प्रियंका गांधी का स्वागत है। लेकिन प्रियंका गांधी को अपने भाई राहुल गांधी का अनुकरण नहीं करना चाहिए, जिन्होंने वायनाड से चुनाव जीतने के बाद उत्तर भारत के लोगों की आलोचना की थी। बता दें, हाल ही में प्रियंका गांधी के पति रोबर्ट वाड्रा ने कहा था कि उनकी पत्नी संसद में बहुत अच्छी होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पार्टी उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू-गांधी वंश में अंहकार
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस भारत के लोगों को राक्षस कह रही है। भारतीयों को राक्षस कह रही है। कांग्रेस वही पार्टी है, जिन्होंने पीएम मोदी को नीच, बिच्छू और मौत का सौदागर कहा था। कांग्रेस की ऐसी टिप्पणियां उनकी निराशा दर्शाती है। नेहरू-गांधी वंश अंहकार में है, इसलिए वे किसी से माफी नहीं मांगेंगे। इसलिए घमंडिया गठबंधन मतदाताओं को राक्षस कह रहा है। मेरी मांग है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मामले में देश से माफी मांगे। नहीं तो पार्टी आगामी चुनाव में नतीजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed