{"_id":"5e13cd7d8ebc3e87c430c464","slug":"bjp-caa-support-campaign-receives-more-than-52-lakh-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के नागरिकता संशोधन कानून समर्थन अभियान को मिली 52 लाख से अधिक कॉल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के नागरिकता संशोधन कानून समर्थन अभियान को मिली 52 लाख से अधिक कॉल
Tue, 07 Jan 2020 05:44 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 07 Jan 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन अभियान में भाजपा को 52 लाख से ज्यादा लोगों ने कॉल की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को बताया कि भाजपा के सीएए समर्थन अभियान को सोमवार रात आठ बजे तक टोल फ्री नंबर पर 52.72 लाख कॉल मिली है।
विज्ञापन
देशभर में सीएए के समर्थन अभियान में भाजपा ने टोल फ्री नंबर जारी कर लोगों से मिस्ड कॉल करने को कहा था। लोगों को सीएए के बार में जागरुक करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दस दिवसीय डोर टू डोर अभियान की शुरुआत की थी। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता लोगों को सीएए के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन