फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attacks Kharge U turn statement asks When will Congress fulfill the promise of old pension scheme

UPS: खरगे के यूटर्न वाले बयान पर भाजपा का वार, पूछा- हिमाचल में पुरानी पेंशन का वादा कब पूरा करेगी कांग्रेस

Sun, 25 Aug 2024 08:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 25 Aug 2024 08:10 PM IST
सार

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि क्या उनकी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम लागू की। कांग्रेस पेंशन के अपने वादे से खुद ही परेशान हो गई।

विज्ञापन
BJP attacks Kharge U turn statement asks When will Congress fulfill the promise of old pension scheme
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोदी सरकार की एकीकृत पेंशन योजना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के यूटर्न वाले बयान पर भाजपा ने जवाब दिया। खरगे ने कहा था कि यूपीएस में यू का मतलब मोदी सरकार का यू टर्न है। इसे लेकर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में किए गए पेंशन के अपने वादे को कब पूरा करेगी?

विज्ञापन


भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी बताएं कि क्या उनकी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम लागू की। कांग्रेस पेंशन के अपने वादे से खुद ही परेशान हो गई। इसके चलते लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में इस वादे को शामिल ही नहीं किया गया। कांग्रेस सिर्फ वोट हासिल करने के लिए घोषणा करती है। जनता को उसके फैसलों पर भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं रविशंकर प्रसाद ने मिस इंडिया लिस्ट में दलित, आदिवासी और ओबीसी नहीं वाले राहुल गांधी के बयान की भी आलोचना की। उन्होंने ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ओबीसी के बारे में बात करते हैं, यह अच्छा है। यह उनका अधिकार भी है, लेकिन वह बहस को इतना नीचे ले जाएंगे? जातिगत जनगणना गंभीर मुद्दा है और इस पर चल रही चर्चा की पवित्रता बनाए रखी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर ओबीसी को सशक्त बनाने की बात कर रहे हैं, तो उन्हें बहस में कुछ पवित्रता बनाए रखने की जरूरत है। अल्पसंख्यक समुदाय से रीता फारिया और डायना हेडन जैसी कई योग्य प्रतियोगी मिस वर्ल्ड में पहुंची हैं। इसके अलावा एक या दो सिख प्रतियोगी भी वहां पहुंचे थे। अन्य भी जा रहे हैं और उन्हें जाना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस संवाद का अपमान न करें। 


दरअसल प्रयागराज में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में सिविल सोसाइटी की ओर से आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा था कि मैंने मिस इंडिया की लिस्ट देखी, वहां न कोई दलित है, न आदिवासी या पिछड़ी महिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed