फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attacks INDI Alliance rally at Ramlila Maidan calls it a flop Show questions support to Arvind Kejriwal

Ramlila Maidan: भाजपा ने कहा, रामलीला मैदान में रैली फ्लॉप शो, केजरीवाल को मिले समर्थन पर भी उठाए सवाल

Sun, 31 Mar 2024 08:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 31 Mar 2024 08:16 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी इन चुनावों में लगभग 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन इसके बाद भी वह राष्ट्रीय स्तर पर गारंटी जारी कर रही है। यह बताता है कि उसे अपनी राजनीतिक जमीन का कोई अंदाजा नहीं है।

विज्ञापन
BJP attacks INDI Alliance rally at Ramlila Maidan calls it a flop Show questions support to Arvind Kejriwal
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विपक्ष ने रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली को बहुत सफल बताया है। विपक्ष ने कहा है कि इस रैली से निकले संदेश जनता तक जाएंगे और लोकसभा चुनावों पर इसका असर होगा। लेकिन भाजपा ने इस रैली को पूरी तरह फ्लॉप बताया है। पार्टी ने कहा है कि विपक्ष इस रैली के लिए भीड़ तक नहीं जुटा सका। यही बताता है कि आगामी लोकसभा चुनावों में विपक्ष को जनता का समर्थन नहीं मिलने वाला है। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी इन चुनावों में लगभग 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन इसके बाद भी वह राष्ट्रीय स्तर पर गारंटी जारी कर रही है। यह बताता है कि उसे अपनी राजनीतिक जमीन का कोई अंदाजा नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन दिल्ली में अपने पहले शो में छाप छोड़ने में विफल रहा है क्योंकि दिल्लीवासियों ने दो मुख्य साझेदारों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के रैली आह्वान को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा नेता का आरोप है कि इस रैली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मतभेद भी साफ दिखाई पड़ गया क्योंकि मंच से अरविंद केजरीवाल की बड़ी तस्वीर को कांग्रेस के विरोध के बाद हटा दिया गया। सचदेवा ने कहा कि आप के 61 विधायक रैली के लिए 6100 लोग भी जुटाने में असफल रहे। यह बताता है कि आम आदमी पार्टी के पास लोगों का समर्थन समाप्त होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed