फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP attack on Rahul Gandhi asks how his property increased from 55 lakh to 9 crores

भाजपा ने पूछा- राहुल की संपत्ति 55 लाख से 9 करोड़ रुपये कैसे हुई

Sun, 24 Mar 2019 03:13 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 24 Mar 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
BJP attack on Rahul Gandhi asks how his property increased from 55 lakh to 9 crores
राहुल गांधी-संबित पात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा ने आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया है। रविवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेस करके राहुल गांधी की संपत्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि कैसे 2004 से 2014 में उनकी संपत्ति 55 लाख से बढ़कर नौ करोड़ हो गई?  

विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि आखिर कैसे संपत्ति में इतनी ज्यादा बढ़ोत्तरी हो गई। वो भी तब जब उनकी कमाई का एकमात्र साधन सांसदी है। उनके पास डॉक्टर या वकील जैसा कोई पेशा नहीं है। उन्होंने जमीन सौदे, फार्म हाउस के किराए और संपत्ति सौदे को लेकर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें मानहानि का केस करने की भी चुनौती दी है। 
विज्ञापन


पात्रा ने राहुल के दिल्ली के महरौली स्थित इंदिरा फार्महाउस को लेकर दावा किया है कि यह लगभग 5 एकड़ का है। इसके मालिक राहुल और प्रियंका गांधी हैं। इसे 2013 में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी को किराए पर दिया गया था। हर महीने इससे 7 लाख रुपये का किराया आता है। इसके लिए पहली बार 40 लाख रुपये एडवांस में लिए गए। यह रकम पूरी तरह से ब्याजमुक्त थी। बिना ब्याज लिए कोई पैसों को एडवांस में कैसे दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने फार्महाउस को किराए पर लेने वाली कंपनी को नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड की सहायक कंपनी बताते हुए कहा है कि यह वही कंपनी है जो 2013 में घोटाला कर चुकी है। उन्होंने दावा किया है कि इस फार्म हाउस से 20017-08 से लेकर 2012-13 के बीच 3 करोड़ रुपये की कमाई हुई। मगर यहां भाई-बहन के अलावा कोई रहता नहीं था। अपने हलफनामे में राहुल ने इस फार्महाउस की कीमत नौ लाख रुपये बताई है लेकिन इससे करोड़ों रुपये कमाए गए।


पात्रा ने गुरुग्राम की एक संपत्ति को लेकर भी राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2010 में राहुल ने दो व्यावसायिक संपत्तियों को खरीदा था। एक की कीमत 1.44 करोड़ और दूसरी 5.36 करोड़ रुपये थी। यह संपत्ति सिग्नेचर टावर्स-2 में खरीदी गई थी। इसका प्रोपराइटर यूनिटेक है। सात करोड़ रुपये की संपत्ति है लेकिन इसके अनुबंध के लिए केवल चार करोड़ रुपये दिए गए। इन चार करोड़ रुपये पर 2010-11 से 2014-15 तक ब्याज भी लिया गया। उन्होंने पूछा कि यह रकम ब्याज कमाने के लिए दी गई थी या संपत्ति खरीदने के लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed