फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP asks for action against Congress leader Nana Patole after his objectional video went viral on PM Narendra Modi

पीएम पर आपत्तिजनक बयान: कांग्रेस नेता पटोले की मुश्किलें बढ़ीं, गडकरी ने की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 18 Jan 2022 09:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 18 Jan 2022 09:15 PM IST
सार

भाजपा ने कहा है कि नाना पटोले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर भगवा गल ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
BJP asks for action against Congress leader Nana Patole after his objectional video went viral on PM Narendra Modi
नाना पटोले - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने और गाली देने से संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नागपुर में भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने इस मामले में पटोले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाना पटोले को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिला। लोढ़ा ने कहा कि अगर गुरुवार तक नाना पटोले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो हम पटोले के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नाना पटोले कथित रूप से यह कह रहे हैं, मैं ‘मोदी’ को पीट सकता हूं और गाली भी दे सकता हूं। हालांकि बाद में इसे लेकर पटोले ने सफाई दी कि भंडारा जिले के ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने जिस ‘मोदी’ का उल्लेख किया, वह प्रधानमंत्री नहीं एक स्थानीय गुंडा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed