फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp asks explaination from karnataka mp anant hegde over his remark on constitution amendment political react

Anant Hegde: अनंत हेगड़े के संविधान संशोधन को लेकर दिए बयान से भाजपा ने किया किनारा, मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 11 Mar 2024 10:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 11 Mar 2024 10:50 AM IST
सार

कर्नाटक भाजपा ने भी अनंत हेगड़े के बयान से किनारा कर लिया। कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि अनंत हेगड़े का बयान उनकी निजी बयान है और यह पार्टी का स्टैंड नहीं है।  

विज्ञापन
bjp asks explaination from karnataka mp anant hegde over his remark on constitution amendment political react
अनंत कुमार हेगड़े (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के संविधान संशोधन को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा हो गया है। राजनीतिक पार्टियों ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश की, लेकिन भाजपा ने खुद को अनंत हेगड़े के बयान से अलग कर लिया है और इसे अनंत हेगड़े का निजी बयान बताया है। भाजपा ने अनंत हेगड़े से उनके बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन


भाजपा ने अनंत हेगड़े से मांगा जवाब
भाजपा नेता और पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हेगड़े का बयान उनका निजी बयान है और यह पार्टी के विचार नहीं हैं। भाजपा ने बयान पर संज्ञान लिया है और उनसे बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है। गौरव भाटिया ने कहा कि पार्टी ने जो भी कदम उठाए हैं, वो देशहित में और संविधान को ध्यान में रखकर उठाए गए हैं। कर्नाटक भाजपा ने भी अनंत हेगड़े के बयान से किनारा कर लिया। कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि अनंत हेगड़े का बयान उनकी निजी बयान है और यह पार्टी का स्टैंड नहीं है।  
विज्ञापन


भाजपा सांसद के बयान पर हुआ हंगामा
गौरतलब है कि कर्नाटक से भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने शनिवार को उत्तर कन्नड़ जिले के सिद्दापुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कहा कि संविधान को संशोधित किया जाएगा। कांग्रेस के लोगों ने संविधान में कुछ गैर जरूरी बदलाव किए हैं ताकि हिंदू समुदाय को दबाया जा सके। अगर इसे बदलना है तो यह बिना दो तिहाई बहुमत के संभव नहीं है। भाजपा के छह बार के लोकसभा सांसद हेगड़े ने ये भी कहा कि संविधान संशोधन के लिए भाजपा की 20 से ज्यादा राज्यों में सरकार होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हेगड़े ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि अब की बार 400 बार, लेकिन 400 से ज्यादा ही क्यों? हमारे पास लोकसभा में दो तिहाई समर्थन है, लेकिन राज्यसभा में हमारे पास दो तिहाई बहुमत नहीं है। हमारे पास छोटा बहुमत है। राज्य सरकारों में भी हमारे पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। हेगड़े ने कहा कि अगर भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रहती है तो इससे राज्यसभा में भी बहुमत आएगा। दो तिहाई राज्यों में भी सरकार की जरूरत होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed