फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp asks congress Will Sonia and Rahul Gandhi break their silence on Tewari book?

सोनिया-राहुल से भाजपा का सवाल: क्या आज अपनी चुप्पी तोड़ेंगे, वीर सेना को क्यों नहीं दी गई खुली छूट?

Tue, 23 Nov 2021 01:01 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 23 Nov 2021 01:01 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में मुंबई हमले के बाद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर मनमोहन सरकार की आलोचना की है

विज्ञापन
Bjp asks congress Will Sonia and Rahul Gandhi break their silence on Tewari book?
गौरव भाटिया - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने बुक बम फोड़कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। मनीष तिवारी की किताब पर अब भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मनीष तिवारी द्वारा लिखी गई पुस्तक में कुछ भी गलत नहीं कहा गया है। ये कांग्रेस की विफलता का कबूलनामा है। दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गौरव भाटिया ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि क्या  सोनिया गांधी और राहुल गांधी मनीष तिवारी की किताब में किए गए दावे पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे? भाटिया ने किताब का जिक्र करते हुए कहा कि इस तथ्य के बाद आज स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस की जो सरकार थी वो निठल्ली, निकम्मी थी, लेकिन राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भारत की अखंडता की भी उनको चिंता नहीं थी। हर भारतीय ये बात कहता था, भाजपा भी यही बात कह रही थी। आज कांग्रेस शासन में मंत्री रहे मनीष तिवारी  ने स्वीकारा है कि उनकी सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को दांव पर लगा दिया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौरव भाटिया ने कांग्रेस पार्टी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। 
विज्ञापन

 

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने की यूपीए सरकार की आलोचना 
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने 10 फ्लैश प्वाइंट; 20 साल नाम से एक किताब लिखी है। किताब के जरिए मनीष तिवारी ने मुंबई हमले के बाद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर  यूपीए सरकार की आलोचना की। अपनी किताब में मनीष तिवारी ने लिखा कि मुंबई हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने ये भी लिखा कि कार्रवाई न करना कमजोरी की निशानी है।

ये भी पढ़ें: आजादी पर नया ज्ञान: कंगना के बाद मणिशंकर अय्यर के बिगड़े बोल, कहा- 2014 से देश अमेरिका का गुलाम

मनीष तिवारी ने मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से की
मनीष तिवारी ने अपनी किताब में लिखा कि जब किसी देश (पाकिस्तान) को अगर निर्दोष लोगों के कत्लेआम करने का कोई खेद नहीं तो संयम ताकत की पहचान नहीं है, बल्कि कमजोरी की निशानी है। 26/11 एक ऐसा मौका था जब शब्दों से ज्यादा जवाबी कार्रवाई करने की जरूरत थी। तिवारी ने मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए कहा कि भारत को उस समय तीव्र जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed