{"_id":"63faf45a3c1f6cbe7f0d24aa","slug":"bjp-asaduddin-owaisi-are-ram-and-shyam-ki-jodi-shiv-sena-will-fight-alone-says-sanjay-raut-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Raut: संजय राउत ने भाजपा और ओवैसी को बताया राम-श्याम की जोड़ी, सावरकर पर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanjay Raut: संजय राउत ने भाजपा और ओवैसी को बताया राम-श्याम की जोड़ी, सावरकर पर कही ये बात
Sun, 26 Feb 2023 01:47 PM IST
विवेक दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:47 PM IST
सार
Sanjay Raut: मुंबई शिवसेना उद्धव (बालासाहेब) गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी 'राम और श्याम की जोड़ी' हैं। शिवसेना अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं संजय राउत ने वीर सावरकर को उनकी पुण्य तिथि पर याद कर उन्हें महाराष्ट्र राज्य के लिए एक किवदंती बताया है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई शिवसेना उद्धव (बालासाहेब) गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी 'राम और श्याम की जोड़ी' हैं। शिवसेना अकेले चुनाव लड़ेगी। वीर सावरकर महाराष्ट्र के एक किंवदंती थे। वह महाराष्ट्र के वीर सपूत हैं। केंद्र सरकार को उन्हें भारत रत्न देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से शिवसेना का नाम और निशान एकनाथ शिंदे गुट को हवाले किए जाने के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है। उद्धव गुट और शिंदे-भाजपा खेमे के बीच बयानबाजी का नया सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दावा किया है कि शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी। वहीं, इस बयान पर शिवसेना (यूबीटी) नेता व सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहा कि देवेंद्र फडणवीस लोगों के बीच सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राउत ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तब फडणवीस विपक्ष के नेता थे। ऐसे में जब दो नेता चर्चा करते हैं तो उसमें गलत क्या है?
विज्ञापन
बता दें कि देवेन्द्र फडणवीस ने एक साक्षात्कार में कहा था कि जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों ने बगावत की थी तब उद्धव ठाकरे ने उनसे संपर्क किया था। लेकिन मैंने उन्हें जवाब दिया कि हम आगे बढ़ चुके हैं। उद्धव ने कहा था कि जो हो गया सो हो गया, अब आाप मुख्यमंत्री बनिए। मैंने साफ कर दिया कि अब समय बीत चुका है। मैं विश्वासघात करने वालों में से नहीं हूं। अब एकनाथ शिंदे और विधायक हमारे साथ आए हैं तो हम उनके साथ विश्वासघात नहीं कर सकते। यह हमारी राजनीति का हिस्सा नहीं है।