फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP are likely to contest the elections to these faces, from general secretary to spokesperson are in the race

BJP: भाजपा के इन बड़े नेताओं के चुनाव में उतरने की संभावना, महासचिव से लेकर प्रवक्ता तक दौड़ में शामिल

Wed, 10 Jan 2024 05:18 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम अपने लिए दिल्ली की उत्तर पश्चिमी सीट चाहते हैं। इस सुरक्षित सीट से इस समय गायक हंसराज हंस सांसद हैं। दुष्यंत गौतम के उत्तर पश्चिमी सीट से उतरने पर हंसराज हंस का टिकट कट सकता है। हालांकि, चर्चा है कि उन्हें पंजाब की किसी सीट से चुनाव में उतारा जा सकता है...
loader
BJP are likely to contest the elections to these faces, from general secretary to spokesperson are in the race
BJP - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास पार्टी को चुनाव लड़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है और चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। लेकिन उनके अलावा पार्टी संगठन के कई बड़े नेता चुनाव में उतर सकते हैं। इनमें पार्टी के महासचिव, सचिव से लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता पद तक के नेता शामिल हैं।

भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम अपने लिए दिल्ली की उत्तर पश्चिमी सीट चाहते हैं। इस सुरक्षित सीट से इस समय गायक हंसराज हंस सांसद हैं। दुष्यंत गौतम के उत्तर पश्चिमी सीट से उतरने पर हंसराज हंस का टिकट कट सकता है। हालांकि, चर्चा है कि उन्हें पंजाब की किसी सीट से चुनाव में उतारा जा सकता है। दुष्यंत गौतम की इस मांग से अलग भाजपा उन्हें दलित बहुल इलाके पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसी सीट से चुनाव लड़ाने पर विचार कर सकती है। पार्टी का मानना है कि इससे दलितों को पार्टी के पक्ष में लाने में मदद मिल सकती है।   

पार्टी के चर्चित चेहरे संबित पात्रा इस समय अपनी लोकसभा सीट पुरी से तैयारियों में जुटे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने  उन्हें पुरी सीट से उतारा था, लेकिन बेहद मामूली अंतर से पात्रा चुनाव हार गए थे। इस बार वे अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों में जुटे हैं।

टीवी पर बहसों में भाजपा के बेहद तेज तर्रार नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला यूपी की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतर सकते हैं। इस समय यह सीट मेनका गांधी के पास है। माना जा रहा है कि इस बार भाजपा मेनका गांधी का टिकट काट सकती है और ऐसी स्थिति में प्रेम शुक्ला को यहां से भाग्य आजमाने का अवसर मिल सकता है।     

भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल इस समय गौतम बुद्ध नगर यानी ग्रेटर नोएडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। आर्थिक मामलों के जानकार नेता गोपाल कृष्ण अग्रवाल यूपी की आर्थिक राजधानी के तौर पर उभर रहे नोएडा में काफी प्रभावी हो सकते हैं। यही कारण है कि माना जा रहा है कि भाजपा वर्तमान सांसद महेश शर्मा का टिकट काटकर उन्हें यहां से मैदान में उतार सकती है।       

पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व सांसद जफर इस्लाम मुरादाबाद लोकसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। पार्टी उन्हें यहां से चुनाव में उतार सकती है। हालांकि, पार्टी के एक अन्य नेता और आर्थिक मामलों के जानकार नरेंद्र तनेजा भी इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed