फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP appoints Rikman Momin and S Selvaganabathy as state president of Meghalaya and Puducherry

एलान: रिकमन मोमीन मेघालय भाजपा के अध्यक्ष, सेल्वागनाबथी को पुडुचेरी और बेंजामिन येपथोमी को नगालैंड का जिम्मा

Mon, 25 Sep 2023 02:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 25 Sep 2023 02:57 PM IST
सार

एस सेल्वागनाबथी को पुडुचेरी का अध्यक्ष बनाया गया है। नागालैंड में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बेंजामिन येपथोमी को जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
BJP appoints Rikman Momin and S Selvaganabathy as state president of Meghalaya and Puducherry
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने मेघालय और पुडुचेरी के लिए नए पार्टी अध्यक्ष ने नामों का एलान किया है। रिकमन मोमीन को मेघालय के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं एस सेल्वागनाबथी को पुडुचेरी का अध्यक्ष बनाया गया है। नगालैंड में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बेंजामिन येपथोमी को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया में चर्चा में बने रहने वाले तेमजेन इम्ना की जगह केंद्रीय नेतृत्व ने बेंजामिन येपथोमी नगालैंड का नया भाजपा अध्यक्ष बनाया है। येपथोमी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने को कहा गया है।
विज्ञापन




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय नेतृत्व ने बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बेंजामिन येपथोमी पहले ही नागालैंड राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे दो बार भाजयुमो नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह यह इम्ना का स्थान लेंगे, जो 15 जनवरी 2020 से नागालैंड की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। तेमजेन इम्ना 2018 से विधानसभा अलोंगताकी निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य हैं और नेफ्यू रियो कैबिनेट के मंत्री भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed