फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP appoints party leaders Narendra Singh Tomar, G Kishan Reddy, Pralhad Joshi and Arjun Ram Meghwal as Election In charges of Assam, Tamil Nadu, Kerala and Puducherry respectively

भाजपा ने नियुक्त किए चार राज्यों के चुनाव प्रभारी, कृषि मंत्री तोमर को असम का जिम्मा

Tue, 02 Feb 2021 08:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 02 Feb 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
BJP appoints party leaders Narendra Singh Tomar, G Kishan Reddy, Pralhad Joshi and Arjun Ram Meghwal as Election In charges of Assam, Tamil Nadu, Kerala and Puducherry respectively
BJP Symbol - फोटो : social media

चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। असम के लिए नरेंद्र सिंह तोमर, तमिलनाडु के लिए जी किशन रेड्डी, केरल के लिए प्रह्लाद जोशी, पुडुचेरी के लिए अर्जुन राम मेघवाल को पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आगामी प्रभारी नियुक्त किया है जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के अलावा तमिलनाडु और केरल तथा केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए भी चुनावी प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को हरी झंडी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी को तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को सह-प्रभारी बनाया है। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी केरल के प्रभारी होंगे, जबकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री अश्वथ नारायण उनके साथ यहां के सह-प्रभारी होंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पुडुचेरी का चुनाव प्रभार सौंपा गया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखर सह-प्रभारी होंगे। इन चारों राज्यों में पश्चिम बंगाल के साथ ही अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले भाजपा की ओर से हर राज्य में एक प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करने की परंपरा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed