{"_id":"5f16cd1d8ebc3e63d415a21b","slug":"bjp-appointed-shiv-pratap-shukla-and-rakesh-singh-as-a-new-chief-whip-in-lok-sabha-and-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने लोकसभा और राज्यसभा में नियुक्त किए नए मुख्य सचेतक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने लोकसभा और राज्यसभा में नियुक्त किए नए मुख्य सचेतक
Tue, 21 Jul 2020 04:40 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला और मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह को क्रमश: राज्यसभा और लोकसभा में भाजपा का मुख्य सचेतक बनाया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य शुक्ला को नारायण पंचारिया की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में पंचारिया का कार्यकाल समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जबलपुर से भाजपा के सांसद राकेश सिंह लोकसभा में संजय जायसवाल की जगह लेंगे। जायसवाल को पिछले दिनों बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। राकेश सिंह पहले भी लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रह चुके हैं। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति होने के बाद उन्होंने ये पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन